मृत्यु एक शाश्वत सत्य” पर गोष्ठी संपन्न

मृत्यु जर्जर मकान से नए मकान में प्रवेश का नाम है -साध्वी रमा चावला
गाजियाबाद केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “मृत्यु
 एक शाश्वत सत्य” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह करोना काल से 520 वाँ वेबिनार था।
EROS TIMES: वैदिक विदुषी साध्वी रमा चावला ने कहा कि मृत्यु परमात्मा का अटल नियम है।सत्य तो यह है की मृत्यु से जीवन का सूत्र टूटता नहीं है केवल रूप बदलता है।मृत्यु अनेक दुखों से छूट जाने का मार्ग है।शमशान भूमि हमें जीवन का मूल्य बताती है और परमात्मा जीवात्मा की याद दिलाती है। मृत्यु को गुरु माना गया है मृत्यु के भय से भगवान के प्रति प्रीति बढ़ती है मृत्यु के समय से स्मरण से मनुष्य परमात्मा के निकट आता है।मृत्यु का चिंतन मानव को पाप अपराध अधर्म और बुराइयों आदि से बचाकर सन्मार्ग तथा प्रभु भक्ति की ओर ले जाता है।मृत्यु की उपमा  पुराने मकान जर्जर कपड़े तथा सांप की केंचुली से दी गई है।अच्छी मृत्यु फसल के समान मानी गई है जब फसल पक जाती है तो काट ली जाती है पूर्ण आयु भोगने के बाद मृत्यु सुखद मानी जाती है जैसे अगरबत्ती जल जाती है परंतु पीछे सुगंध छोड़ जाती है ऐसे ही मनुष्य मृत्यु के बाद अपने कर्मों की सुगंध संसार में छोड़ जाते हैं उन्हीं का जन्म और उन्हीं की मृत्यु सार्थक कहलाती है अतः परमात्मा को मृत्यु से पूर्व रक्षक बना लें फिर मृत्यु भयभीत नहीं करेगी।संसार चली चला का मेला है यहां सब बिछड़ते बारी-बारी से हैं ना जाने कब जाना पड़े अत: बढ़ती हुई उम्र के साथ साथ मृत्यु की सोच और तैयारी करनी चाहिए।
मुख्य अतिथि रजनी गर्ग व अध्यक्ष राज सरदाना ने मृत्यु को वरदान की संज्ञा दी।केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल आर्य ने संचालन किया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।
राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने 45 वर्षीय मौसेरे भाई स्व. गगन खुराना के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
गायिका पिंकी आर्या, प्रवीना ठक्कर, रवीन्द्र गुप्ता, कुसुम भण्डारी, कृष्णा पाहुजा, कमला हंस,अनिता रेलन, कौशल्या अरोड़ा, जनक अरोड़ा आदि के मधुर भजन हुए।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां