मजदूर किसान संघर्ष रैली की तैयारी में जनसुनवाई आम सभा का सीटू ने किया आयोजन

EROS TIMES: नोएडा बढ़ती महंगाई बेरोजगारी सरकार की मजदूर किसान- विरोधी  जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एवं जनहितकारी नीतियों को लागू करवाने और मजदूरों किसानों की विभिन्न लंबित मांगों/ समस्याओं को लेकर 05 अप्रैल 2023 को दिल्ली में होने वाली मजदूर किसान संघर्ष रैली की तैयारी के लिए चल रहे जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार 28 मार्च 2023 को गांव बरौला सेक्टर- 49, नोएडा जूनियर हाई स्कूल बड़ा पार्क में जन मुद्दों पर जनसुनवाई/ आम सभा का आयोजन किया।
जन सुनवाई में जज की भूमिका दिल्ली साइंस फोरम प़ो. दिनेश अवरौल, जनवादी लेखक संघ से मज्कूर आलम पत्रकारकौशल किशोर लेखक व प़ो. इंद्रनील ने अदा की।
जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष कॉमरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए देश की जनता पर लगातार अप्रत्यक्ष टैक्स बढा रही है जिस कारण महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी अपने चरम पर है भूखमरी से लगातार बढ़ती जा रही है। श्रम कानूनों को खत्म करके मालिकपरस्त लेबर कोड्स में बदला जा रहा है। किसानों के लिए आज तक एमएसपी का कानून नहीं बनाया जिस कारण किसान अपनी फसलों को औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर है। आरएसएस से संचालित भाजपा सरकार जनता के असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाकर हिन्दू-मुस्लिम दलित-गैर दलित जाट-गैर जाट आदि फर्जी  मुद्दों की ओर ले जा रही है। गऊ रक्षा के नाम पर सरेआम मुस्लिमों व दलितो का कत्लेआम हो रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा शासित राज्यों में बेटियों के साथ छेड़खानी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव रामसागर में 5 अप्रैल 2023 की मजदूर किसान संघर्ष रेली की प्रमुख मांगों को रेखांकित करते हुए 5 अप्रैल 20 23 को दिल्ली में होने वाली मजदूर किसान संघर्ष रैली में भाग लेने के लिए अपील किया। जन संवाद में दर्जनों लोगों ने अपनी बात रखी।
सभा को जनवादी महिला समिति की नेता रेखा चौहान गुड़िया देवी सरोज सीटू नेता लता सिंह राजकरण सिंह धर्मपाल सिंह चौहान हरी गुप्ता सतीश याशिम आदि ने संबोधित किया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला