सपा ने सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

नोएडा:EROS TIMES:  समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर के कार्यकर्ताओं ने भंगेल में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि मनाई।
इस अवसर पर सपा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सपा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के लिए सुभाष चंद्र बोस ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा राष्ट्रीय नारा बन गया। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी आजादी दूंगा का नारा भी बहुत प्रचलित हुआ। नेता जी के नाम से मशहूर सुभाष चंद बोस ने 5 जुलाई 1943 को सिंगापुर के टाउन हॉल के सामने सुप्रीम कमांडर के रूप में सेना को संबोधित करते हुए दिल्ली चलो का नारा दिया और जापानी सेना के साथ मिलकर ब्रिटिश व कामनवेल्थ सेना से बर्मा सहित इम्फाल और कोहिमा में एक साथ जमकर मोर्चा लिया। कृतज्ञ राष्ट्र के हृदय में सदा अमर रहेंगे।
इस अवसर पर सपा नेता मनोज गोयल ने कहा कि 21अक्टूबर 1943 को सुभाष चंद बोस ने आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से भारत की अस्थाई सरकार बनाई जिसे जर्मनी,जापान, फिलीपींस, कोरिया,चीन,इटली, मानचुको और आयरलैंड ने मान्यता दी।
अमर सेनानी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
इस अवसर पर सपा नेता मनोज गोयल, पुष्पेंद्र बंसल, विनोद राज, सौरभ जिंदल , मनोज गौतम, सुबोध गोयल, रेशमपाल, नितिन गर्ग, शिवव्रत तिवारी, रवि राघव, सुशील पाल आदि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 17 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव