जेवर विधानसभा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी दर्जनों ग्रामों को हरियाणा से जोडने वाले इंटर स्टेट कनेक्टिविटी के अन्तर्गत बनने वाली भोले के मंदिर से फलैदा होते हुए बागपुर हरियाणा तक की सडक

ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES:  उपरोक्त शब्द जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्राम फलैदा में दर्जनों ग्रामोें को हरियाणा से जोडने वाले इंटर स्टेट कनेक्टिविटी के अन्तर्गत 06 करोड 34 लाख रूपये की धनराशि से पौने पाँच किमी0 बनने वाली भोले के मंदिर से फलैदा होते हुए हरियाणा के बागपुर तक की सडक का शुभारम्भ कराते हुए, उपस्थित ग्रामीणों से कहे।
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’यह सडक विगत कई वर्षों से बदहाल थी, जिससे बनाने की मांग वर्षों से की जा रही थी। क्षेत्र के लिए वरदान कही जाने वाली इस सडक के बन जाने के बाद विकास को गति मिलेगी। चुनाव से पूर्व जनता से जो विकास के वादे किए थे, उन वादों को धीरे-धीरे पूरा किया जा रहा है।’’
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’लोक निर्माण विभाग के अधीन निर्मित होने जा रही उपरोक्त सडक का निर्माण किया जायेगा, जिसके बनने से इस मार्ग से काफी तादात में वाहनों का उत्तर प्रदेश से हरियाणा आना जाना होगा तथा भौगोलिक दृष्टि से भी उक्त मार्ग अत्यन्त महत्वपूर्ण है।’’
इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भारतपाल सिंह भाटी, अवर अभियंता ब्रहमपाल सिंह, फरमान अली, राजेश वर्मा, मुन्नाकांत सिंह आदि के अलावा रोहतान सिंह महाश्य, भोलू शर्मा, अतर सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिंह, पप्पू नम्बरदार, ओमवीर सिंह, संजय सिंह, सुभाष सिंह, अजीत सिंह, हमीर सिंह, किशन सिंह प्रधान जी, हरकेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
इससे पहले जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांव फलैदा बांगर में जनसमस्याएं जानी और कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव