पॉलिथीन पर्यावरण को प्रदूषित करने में सबसे बड़ा घटक- राकेश जैन

नोएडा:EROS TIMES:  प्रेरणा मीडिया द्वारा ‘कोरोना काल में प्रकृति का संदेश एवं पर्यावरण के प्रति हमारा सामाजिक दायित्व’ विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय पर्यावरण विभाग के सह संयोजक राकेश जैन ने संबोधित किया।

राकेश जैन ने सेमीनार को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा के ग्वालियर बैठक में पर्यावरण नाम से एक नई गतिविधि की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि संघ ने तीन बिंदुओं- पेड़ लगाओ, पानी बचाओ, पॉलिथीन हटाओ को ध्यान में रखकर पर्यावरण विषय पर काम को आगे बढ़ाया।

राकेश जैन ने दिल्ली का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में नवंबर और दिसंबर में प्रदूषित हवा के कारण जो दम घोटू वातावरण रहता है उसका कारण पेड़ों का कम होना, पश्चिमी हवाओं से धूल के कणों का दिल्ली में प्रवेश और दिल्ली की बाहरी सीमाओं पर 3 बड़े कूड़े के ढेरों का होना है।
इन कूड़े के ढेरों में एक लाख 40 हजार करोड़ टन कूड़ा पड़ा हुआ है जो 70 एकड़ में फैला हुआ है और इनकी ऊंचाई कुतुबमीनार से दुगनी है। दिल्ली के गाजीपुर में, मकरबा चौराहे के पास और द्वारका स्थित इन कूड़े के ढेरों से जो जहरीली गैस निकलती है उनसे भी दिल्ली का पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

राकेश जैन ने पेड़ो की महत्ता स्पष्ट करते हुए कहा कि पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पानी को बनाया नहीं जा सकता अपितु पानी को केवल बचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण को प्रदूषित करने में सबसे बड़ा घटक है। खाने के अवशेषों को पॉलिथीन में रखकर लोगों द्वारा फेंकने से गोवंश की जान खतरे में है क्योंकि सड़क पर घूमने वाले गोवंश इन पॉलिथीनों को खा जाते हैं जिससे उनकी जान चली जाती है। इस पॉलिथीन का निस्तारण करने की आवश्यकता है। पॉलिथीन को जमीन पर नहीं डालने का संकल्प सभी नागरिकों को लेना होगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्याण सिंह रावत ने उत्तराखंड में चल रहे मैती आंदोलन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण को सार्थक तथा प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए उन्होंने भावनात्मक स्वरूप देकर मैती आंदोलन की आधारशिला रखी।

मैती आंदोलन के बारे में उन्होंने बताया कि इसमें विवाह उत्सव पर बेटी अपने जीवन साथी के साथ मिलकर एक यादगार वृक्ष लगाती है। बेटी के विदा होने के बाद स्वत: ही मां अपनी बेटी के लगाए पेड़ की सुरक्षा तथा देखभाल की जिम्मेदारी बड़ी सजगता के साथ करती है। गांव की बेटियों के द्वारा शादी में लगाए गए यह पेड़ गांव के भविष्य के खुशहाली और समृद्धि के कारक बन जाते हैं।

उन्होंने बताया की 1995 से अब तक लगभग 5 लाख से अधिक शादियों में पेड़ लग चुके हैं। वृक्षारोपण का यह आंदोलन अब एक प्राकृतिक संस्कार का रूप ले चुका है। कई राज्यों और देशों ने इस पहल को स्वीकारोक्ति दी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सतीश कुमार बालियान ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रेरणा मीडिया सेंटर के कार्यक्रम संयोजक प्रमोद कामत ने की। प्रमोद कामत ने बताया कि आगामी 21, 22 और 23 जुलाई को प्रेरणा मीडिया सेंटर द्वारा खिलाफत आंदोलन विषय पर सेमीनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति भगवती प्रकाश शर्मा खिलाफत आंदोलन के तथ्यों को दर्शकों के सामने रखेंगे।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव