किसान एकता संघ ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस

नोएडा:EROS TIMES:  किसान एकता संघ का प्रथम स्थापना दिवस सेक्टर 31 निठारी में धूमधाम से मनाया गया।
किसान एकता संघ के युवा महानगर अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति के संयोजन में हुए कार्यक्रम में किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने समाज के गणमान्य लोगों के साथ केक काटकर एवं एक दूसरे को केक खिलाकर स्थापना दिवस मनाया।
इस अवसर पर किसान एकता संघ के संरक्षक चौधरी बाली सिंह ने कहा कि किसान एकता संघ के स्थापना का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को उनकी पीड़ा को अधिकारियों व शासन स्तर तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का निदान करना है।
किसानों की आवाज को हर स्तर से दवाने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे में किसान एकता संघ उनकी आवाज बनकर उनको न्याय दिलाने का काम करेगा।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में आमंत्रित सपा के जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि किसान एकता संघ के स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं।
आशा करता हूँ कि यह संगठन इसी तरह ईमानदारी के साथ अन्नदाता किसानों की आवाज को बुलंद करता रहेगा।
नोएडा सहित पूरे जिले में किसान अपनी समस्याओं को लेकर लगातार धरनारत हैं ऐसे में संगठन अपनी निर्णायक भूमिका अदा कर किसानों की समस्याओं का निराकरण कराए।
इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति ने कहा कि हमारा संगठन किसानों की समस्या के समाधान के लिए हमेशा ततपर रहता है।
किसानों की समस्या के समाधान के लिए हम हर कुर्बानी के लिए तैयार हैं।

इस मौके पर ललित अवाना, भजन कुमार, आरती पाल, पिंटू प्रजापति, रूबी पाल, मुन्नीलाल बघेल, महावीर पाल, फैजान सैफ़ी, जीवन सरकार, यशपाल यादव, रामपाल, प्रकाश प्रजापति, सुरेश बघेल, विनोद कुमार, बिजेंद्र, कालू सिंह, प्रताप प्रजापति, राहुल, संदीप प्रजापति, विवेक बघेल, बॉबी यादव, श्रीकांत शर्मा, उदय यादव, सुनील कुमार, प्रकाश प्रजापति, कौशल बघेल, रवि प्रजापति, सचिन बघेल सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव