हिंसा पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए सरकार कर रही 24 घंटे प्रयास – अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली:EROS TIMES:  दिल्ली हिंसा से पीड़ित परिवारों के राहत, पुनर्वास व तत्काल मदद के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से ऐसे पीड़ित परिवारों की जानकारी हैशटैग दिल्ली रिलीफ (#Delhirelief) के साथ ट्विटर पर शेयर करने की अपील की है।
जिसमें पीडित का पता व मोबाइल नंबर साझा करने की अपील की गई है। जिससे हिंसा पीड़ित को तत्काल मदद पहुंच सके। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह अपील की है।

सोमवार सुबह ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिंसा से पीड़ित लोगों को मदद मिल सके, यह सुनिश्चत करने के लिए हम 24 घंटे प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप हिंसा से पीड़ित किसी व्यक्ति को जानते हैं, जिसे मदद की आवश्यकता है, तो आप हैशटैग दिल्ली रिलीफ पर हमें उसकी जानकारी दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने लोगों से जरूरतमंदों का सही पता और मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारियां सांझा करने की अपील की है, जिससे उस व्यक्ति तक पहुंचा जा सके। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आश्वस्त किया है कि ऐसे लोगों को तत्काल मदद दी जाएगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंसा से पीड़ित परिवारों को राहत व पुनर्वास कार्य तेज करने का निर्देश प्रशासन को दे रखा है। वह लगातार 24 घंटे इसपर नजर भी रख रहे हैं।
जिससे पीड़ितों को मदद मिलने में कोई परेशानी न हो। जिनके घर जल गए हैं, उन्हें जीवन यापन के लिए सरकार की तरफ से तत्काल 25 हजार रूपये की सहायता राशि दी जा रही है।

वहीं, हिंसा में जिन लोगों की जान चली गई है, घर, दुकानें व वाहन आदि जला दिए गए हैं, संबंधित विभाग के अधिकारी उनके नुकसान का आंकलन करने में जुटे हैं। यह कार्य लगभग पूरा होने वाला है और जल्द ही पीड़ित लोगों को घोषित मुआवजे का लाभ दिया जाएगा। साथ ही हिंसा पीड़ितों के रहने के लिए रिलीफ कैंप बनाए गए हैं।
सरकार की तरफ से लोगों को लगातार खाना पहुंचाया जा रहा है। हिंसा के बाद अपना घर छोड़कर जा चुके लोगों से भी लौटनी की सीएम अपील कर चुके हैं।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव