दिल्ली:EROS TIMES: राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा अपने साथियों व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा दौरे पर रहे।
जहां जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।
उन्होंने वहां सभी से अपील की कि दिल्ली में चुनाव है और आप सभी के रिश्तेदार भाई बंधु भाई-बहन दिल्ली में रहते होंगे।
उनसे आप सभी लोग निवेदन करें कि कांग्रेस को जीताए और आप सभी लोग भी दिल्ली चले और कांग्रेस को जीताए।
दिल्ली में कांग्रेस का माहौल है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, और सोनिया गांधी को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। दिल्ली में सच और झूठ की लड़ाई है, सच का झंडा राहुल गांधी के हाथ में है, आपको उनके साथ खड़ा होना है, केजरीवाल के झूठ के खिलाफ और मोदी के झूठ के खिलाफ माहौल बदलना है।
दिल्ली से देश चलता है।
आप सब लोग दिल्ली चलो और कांग्रेस को जिताए।
पंडित जगदीश शर्मा के साथ हरियाणा दौरे पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल हरियाणा, सचिव सुनील अरोड़ा व हरकेश व अन्य साथी उपस्थित रहे।
दौरे के दौरान चेयरमैन जगदीश के घर सभी साथियों ने खाना खाया जहां उनकी माताजी ने सभी लोगों को आशीर्वाद दिया।
दौरे के अंत में पंडित जगदीश शर्मा नरवाना में एआईसीसी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से उनके आवास पर मिलकर उनके पिता व पूर्व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिवंगत एसएस सुरजेवाला के निधन पर शोक प्रकट किया।
चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन
नोएडा में चैलेंजर्स ग्रुप का युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम, 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग नोएडा। युवाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सामाजिक रूप से जिम्मेदार बनाने के उद्देश्य से…






