सपा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नोएडा:EROS TIMES:  सपा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72 वीं पुण्यतिथि सेक्टर 22 में मनाई गई।
सपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे एवं वरिष्ठ सपा नेता ओमपाल राणा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उनके जीवन पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए सपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि गांधी जी ने सत्य अहिंसा के बल पर अग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में गांधी जी का जन्म हुआ था।
पिता करमचंद गाँधीनऔर माता पुतलीबाई के तीन बेटों में वह सबसे छोटे थे।सत्याग्रह के माध्यम से अंग्रेजों के अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धांत पर रखी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनियां में नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने जातीय भेद, रंगभेद, अश्पृश्यता, महिला अधिकार जैसे तमाम गंभीर मुद्दों पर जीवन पर्यंत संघर्ष किया।
आज उनके आदर्शों को आत्मसात करने का दिन है।
महान आत्मा ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के लिए अपना बलिदान दे दिया।
गांधी जी के विचार आज भी उतने प्रासंगिक हैं जितने पहले थे।

इस अवसर परपूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओमपाल राणा, प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड विकाश यादव, शिक्षक सभा अध्यक्ष बबलू चौहान, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी मोहम्मद तस्लीम, पूर्व अध्यक्ष लोहिया वाहिनी सैय्यद आफाक, कमल शर्मा, दीपक वोहरा, मोहम्मद जब्बार, दिलशाद मलिक, भूपेंद्र वर्मा, मोहित चौधरी, इरशाद, मुन्ना सिंह राणा सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव