ग्रेटर नोएडा:EROS TIMES: उपरोक्त शब्द जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 24 जनवरी 2020 को नोएडा स्थित महामाया बालिका इंटर काॅलेज में आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं, किसानों व स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहे। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’प्रदेश के मुख्यमंत्री का मकसद उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है और अगर उत्तर प्रदेश का विकास होगा तो देश का विकास होगा, क्योंकि उत्तर प्रदेश से ही देश की तरक्की का रास्ता खुलाता है।’’
इससे पहले जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने महामाया बालिका इंटर काॅलेज में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम के तहत शुरू किये गये हस्ताक्षर अभियान में भागीदारी देकर इस अभियान को आगे बढाया तथा महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी ने मन मोह लिया।
कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, दादरी विधायक तेजपाल सिंह, जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी बाल प्रसाद मुकुन्द व अन्य भी मौजूद रहे।
नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन
नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…






