नोएडा:EROS TIMES: नोएडा के सेक्टर -5 हरोला गांव में जी सी एस पब्लिक स्कूल में उद्दयम फाउंडेशन द्वारा नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे 250 लोगो को सेवा प्रदान की गई।
संस्था की अध्यक्षा उषा शर्मा ने बताया की इस शिविर में हमने जरूरतमंद लोगो के लिए नेत्र परिक्षण किया जिसमे महिलाये, पुरुष व बच्चे सभी लोग शामिल थे। इस अवसर पर 100, लोगो को मुफ्त चश्मे भी प्रदान किये गये, इस शुभ कार्य में हमारी सहयोगी संस्था सहयोग फाउंडेशन ने पूरा सहयोग दिया। हम सहयोग फाउंडेशन के समस्त पदाधिकारियों को दिल से आभार प्रकट करते है।
उद्दयम फाउंडेशन के पदाधिकारी मोहन शर्मा ने बताया की आज के इस शिविर में 5 मोतियाबिन्द के मरीजों को चिन्हित किया है जिनका पूरा इलाज संस्था द्वारा किया कराया जायेगा। शिविर में आये हुए मरीजों को जरुरत के मुताबिक दवाइयां उपलब्ध कराई गई, इस अवसर पर राजा सिंह ,सीमा खुराना ,अजय आर्य ,निर्मला निदास,पुष्पेंद्र शर्मा आदि लोग शामिल हुए।






