Eros Times: ग्रेटर नोएडा इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश कुमार ने ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी को वर्ष 2022-23 के लिए अंतरिम लाभांश के रूप में ₹ 20,01,302/- (केवल बीस लाख एक हजार तीन सौ दो रुपये) का चेक प्रदान किया। जीएनआईडीए एक्सपो मार्ट के एसपीवी हितधारकों में से एक है।
इस अवसर पर अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई विभाग, सौम्य रंजन श्रीवास्तव, सीईओ जीएनआईडीए उपस्थित थे।






