श्रमिकों के लिए रजिस्ट्रेशन व माइग्रेशन कैंप के आयोजन की घोषणा की-राज कुमार आनंद 

कैंप का उद्देश्य श्रमिकों के लिए लॉन्च किए गए दिल्ली भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान करना है, जो शिक्षा, पेंशन, स्वास्थ्य योजनाओं समेत कई सेवाएं प्रदान करता है

 कैंप अगले 3 महीनों के लिए आयोजित किए जाएंगे और आवश्यकता के आधार पर बढ़ाए जाएंगे

यह पहल पंजीकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करेगी और सभी निर्माण श्रमिक नए पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कल्याण कार्यक्रमों और लाभों तक पहुंच सकें

 

Eros Times: दिल्ली के श्रम मंत्री राज कुमार आनंद ने दिल्ली भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (डीबीओसीडबल्यूडबल्यूबी) के सभी जिला कार्यालयों में आयोजित होने वाले रजिस्ट्रेशन व माइग्रेशन कैंप के आयोजन की घोषणा की है। यह शिविर सोमवार, 7 अगस्त 2023 से शुरू होकर अगले तीन महीने तक चलेंगे। साथ ही निर्माण श्रमिकों की मांग और आवश्यकताओं के अनुसार शिविर को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।  इस पहल का उद्देश्य पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाना और यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली के सभी निर्माण श्रमिक नए पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कल्याण कार्यक्रमों और लाभों तक पहुंच सकें।

 डीबीओसीडबल्यूडबल्यूबी पोर्टल पर पंजीकरण करके निर्माण श्रमिक शिक्षा, स्वास्थ्य लाभ और पेंशन योजनाओं आदि सहित कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया आसान और कुशल होगी और श्रमिकों को उनके आवश्यक लाभों का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी।  

 श्रम मंत्री कार्यालय दिल्ली भर के सभी निर्माण श्रमिकों से रजिस्ट्रेशन व माइग्रेशन कैंप में भाग लेने के लिए अपने संबंधित जिला कार्यालयों से संपर्क करने का आग्रह किया है।  यह श्रमिकों के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाने और कल्याणकारी सेवाओं तक कुशलतापूर्वक पहुंचने का एक अनूठा अवसर है।

मंत्री  राज कुमार आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली के सभी निर्माण श्रमिकों को सभी सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक कल्याण और सम्मान का जीवन प्रदान किया जाए।

 केजरीवाल सरकार दिल्ली के विकास में सबसे अहम योगदान देने वाले निर्माण श्रमिको के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है। हम श्रमिकों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 7 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 28 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 23 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज