कर्मचारियों की समस्याओं का 15 दिन में समाधान करेगी प्राधिकरण

Eros Times: नोएडा सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जन प्रिय नेता रविंद्र प्रधान को प्रधानमंत्री व सोशल जस्टिस मंत्रालय में भारतीय माॅनिटरिंग कमेटी का सदस्य बनाये जाने पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। वही रविंद्र प्रधान ने अपनी जिम्मेवारी संभालने के उपरांत नोएडा पहुंचे। जहां विभन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने बड़े जोर शोर स्वागत किया। इसी दौरान बाल्मिक समाज व समस्त सफाई कर्मचारियों ने भी अपने अपने अंदाज में रविंद्र प्रधान का जगह-जगह स्वागत करके बधाई दी।

स्वागत समारोह के उपरांत भारतीय माॅनिटरिंग कमेटी के सदस्य रविंद्र प्रधान ने नोएडा प्राधिकरण के समस्त अधिकारी गणों से वार्ता की। वार्ता में सफाई कर्मचारियों की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने के लिए नोएडा के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं। वार्ता में रविंद्र प्रधान ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण में जो अनेकों प्रकार की ठेकेदारी प्रथा चलाई जा रही है। इन सब ठेकेदारों के कर्मचारियों के वेतन एक समान किए जाए और जो नोएडा प्राधिकरण में स्थाई कर्मचारी जिसको प्राधिकरण द्वारा ढाई प्रतिशत का नाम दिया गया है।

वही कर्मचारियों को मेडिकल सुविधाओं ना उपलब्ध कराये जाने पर सभी कर्मचारियों के लिए तत्काल प्रभाव से मेडिकल पैनल जारी कराने का आदेश दिया। वही नोएडा की ढाई प्रतिशत ठेकेदारी को खत्म कर नोएडा के सभी सफाई कर्मचारियों को सीधा संविदा या विभाग से जोड़ा जाए का भी आदेश दिया।वही महंगाई को देखते हुये गौतमबुद्ध नगर के सभी सफाई कर्मचारियों का वेतन भी दिल्ली एनसीआर के मिनिमम वेज लगभग 22 हजार प्रति महीना कराने का आदेश दिया । 

रविंद्र प्रधान ने कहा कि अगर यह सभी समस्याएं 15 दिन के अंदर नहीं खत्म होती है तो  नोएडा प्राधिकरण के समस्त अधिकारियों के विरुद्ध प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को रिपोर्ट प्रस्तुत कर देंगे।

उन्होंने प्रेस वार्ता को सम्बोंधित करते हुये कहा कि मेरी कामयाबी के पीछे मेरे माता-पिता, मेरे समाज के लोग और क्षेत्र की जनता है। रविंद्र प्रधान ने भारतीय मॉनिटरिंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, डॉ वीरेंद्र सोशल जस्टिस मंत्री व सांसद महेश शर्मा का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गयी है उसे पूरी इमानदारी और पूरी मेहनत से निभाऊंगा और समाज वह मजदूर वर्ग और हर समाज की समस्याओं को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के समक्ष रखकर उनका समाधान कराने का संपूर्ण प्रयास करूंगा।

इस दौरान सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में सफाई मजदूर गरीब स्थान यूनियन के सभी पदाधिकारी गण राजेंद्र प्रधान,जगरेस मकवाना,भीम सिंह तंवर, नेम इज चौहान, संतोष चौटाला, इंद्र प्रधान, धर्मवीर प्रधान, संजय, कालीचरण खलीफा आदि मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज