युवा जॉब सीकर के बजाय आत्मनिर्भर और जॉब प्रोवाइडर बने

केजरीवाल सरकार के उच्च शिक्षण संस्थानों में भी युवाओं के लिए जल्द शुरू होगा बिज़नेस ब्लॉस्टर्स प्रोग्राम; कार्यक्रम के लिए इनोवेटीव सुझाव और एक्सपर्ट्स से बातचीत के लिए उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने किया आईआईटी मद्रास के रिसर्च पार्क का दौरा

आईआईटी मद्रास के रिसर्च पार्क डेवलप हो रहे एंत्रप्रेन्योरशिप आइडियाज़ से सीखकर केजरीवाल सरकार के यंग एंत्रप्रेन्योरशिप प्रोग्राम को आकर देने में मदद मिलेगी

आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क का दौरा यह समझने का प्रयास कि, कैसे अपने कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ को और बेहतर बनाकर हम एंत्रप्रेन्योरशिप को दे सकते है बढ़ावा

केजरीवाल सरकार का विज़न- दिल्ली का हर युवा जॉब सीकर के बजाय आत्मनिर्भर और जॉब प्रोवाइडर बने और देश से बेरोज़गारी की महामारी को दूर करे

आईआईटी के इनक्यूबेशन सेंटर के स्पेशलाइज़ेशन और अनुभव से सीखते हुए हमारा लक्ष्य दिल्ली के उच्च शिक्षण संस्थानों के युवाओं में एंत्रप्रेन्योरशिप के पोषण के लिए एक बेहतर मंच तैयार करना है

Eros Times: केजरीवाल सरकार के स्कूलों के बाद अब हमारा अपने उच्च शिक्षण संस्थानों में युवाओं में एंत्रप्रेन्योर स्किल डेवलप कर भारत में भविष्य के स्टार्ट-अप के लिए तैयार करेंगे अनुकूल वातावरण दिल्ली सरकार के स्कूलों में बिजनेस ब्लास्टर्स ने लाखों बच्चों को जॉब प्रोवाइडर बनने का हौसला देते हुए उन्हें सशक्त बनाया, अब केजरीवाल सरकार के उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्रों की बारी है ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, एनर्जी मैनेजमेंट, मैकेनिकल इंजीनियरिंग व डिज़ाइन एंड इनोवेशन आदि क्षेत्र में 300 से अधिक स्टार्टअप्स को पोषित कर रहा आईआईटी मद्रास का रिसर्च पार्क व इनक्यूबेशन सेंटर केजरीवाल सरकार अपने उच्च शिक्षण संस्थानों में एंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के रिसर्च पार्क का दौरा किया। आईआईटीएम रिसर्च पार्क एक पारिस्थितिकी तंत्र है जहां फैकल्टी, छात्र और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स रिसर्च व डेवलपमेंट के माध्यम से टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन और एंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने की दिशा में काम करते है।

अपने विजिट के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने रिसर्च पार्क में विभिन्न स्पेशलाइज्ड इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर्स का दौरा किया और एक्सपर्ट्स के साथ चर्चा की, कि कैसे आवश्यक बदलावों के साथ दिल्ली सरकार के उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों के बीच एंत्रप्रेन्योरशिप की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सकता है।

इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार अपने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में एंत्रप्रेन्योरशिप को लेकर सकारात्मक वातावरण तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क का आज का दौरा यह समझने का प्रयास है कि हम एंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए अपने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को कैसे और बेहतर बना सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि, “आईआईटी मद्रास का रिसर्च पार्क मॉडल कंपनियों, संगठनों और इच्छुक उद्यमियों को विभिन्न क्षेत्रों में रिसर्च व डेवलपमेंट की दिशा में सपोर्ट करने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए एक बड़ी प्रेरणा के रूप में काम कर सकता है, जहां हम छात्रों के बीच एंत्रप्रेन्योरशिप की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।”

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि, “केजरीवाल सरकार का विज़न दिल्ली के प्रत्येक युवा को जॉब सीकर के बजाय आत्मनिर्भर व जॉब प्रोवाइडर बनाना है ताकि वो देश से बेरोज़गारी की महामारी को ख़त्म कर सके। ऐसे में हमने बिजनेस ब्लास्टर्स जैसे कार्यक्रमों के साथ, अपने स्कूली बच्चों को एंत्रप्रेन्योर बनने के लिए एक मंच प्रदान किया, और अब कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों की बारी है। इस बाबत उच्च शिक्षा मंत्री ने विभिन्न एक्सपर्ट्स से चर्चा कर यह जानने का प्रयास किया कि कैसे अपने संस्थानों में इनोवेटिव इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित कर सकते हैं और उन्हें सफल बना सकते हैं।”

आईआईटीएम रिसर्च पार्क की अपनी यात्रा के हिस्से के रूप में, उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने आईआईटी मद्रास रिसर्च पार्क इनक्यूबेशन सेल, हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी इनोवेशन सेंटर, बैटरी इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल सेंटर,एडवांस मैन्यूफ़ैक्चरिंग टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर, प्रवर्तक – सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ऑन सेंसर्स, नेटवर्किंग  एक्चुएटर्स, कंट्रोल सिस्टम, स्पेशलाइज्ड सेंटर ऑफ़ वायरलेस टेक्नोलॉजी , 5जी लैब, और नेशनल सेंटर फॉर असिस्टेंट हेल्थ टेक्नोलॉजीज का भी दौरा किया। और इन क्षेत्रों में अपने स्टार्टअप्स पर काम कर रहे एंत्रप्रेन्योर्स के साथ लंबी बातचीत की।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में, 80 से अधिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनियां/संगठन आईआईटीएम रिसर्च पार्क में काम कर रहे हैं, जो ऑटो और ऑटोमोटिव एनर्जी, कम्युनिकेशन और नेटवर्क, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और डिजाइन, पावर और ऊर्जा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे है। रिसर्च पार्क आईआईटीएम इनक्यूबेशन हब का भी केंद्र है, जिसका नेतृत्व इनक्यूबेशन सेल करता है, जिसमें 300 से अधिक इनक्यूबेटेड कंपनियां हैं, जिन्होंने अब तक 7,000 से अधिक नौकरियां तैयार की हैं।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 33 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग