भाजपा व आम आदमी पार्टी की लड़ाई में दिल्ली का चहुमुखी विकास रुका – अरविन्दर सिंह लवली

आम आदमी पार्टी के दो दर्जन से भी अधिक नेताओं व पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा।

भाजपा व आम आदमी पार्टी के प्रथम श्रेणी के 100 से अधिक नेता व पदाधिकारियों के अलावा कुछ चुने हुए प्रतिनिधि भी पार्टी के सम्पर्क में।


Eros Times:  उत्तर पूर्वी दिल्ली के दो दर्जन से भी अधिक आम आदमी पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों ने श्री कुलदीप भाटी के नेतृत्व में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली की मौजूदगी में आज सैंकड़ों समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके पर राजीव भवन में आयोजित एक सभा में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, भीष्म शर्मा,  विपिन शर्मा, निगम में सदन के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर व पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक आदि भी मौजूद थे।

ज्ञातव्य है कि लवली ने दिल्ली के पार्टी छोड़ कर गए तमाम नेताओं से अपील की थी कि वो पुनः कांग्रेस परिवार में शामिल हों। उसी कड़ी में आज यह कार्यक्रम हुआ, जो लगातार जारी रहेगा।

मंच का संचालन कांग्रेस नेता दीपक वशिष्ठ ने किया। इस मौके पर ठाकुर जगतपाल, गुजर समाज के अध्यक्ष जगबीर चौधरी, सतपाल पहलवान, सुशील तिवारी आदि भी शामिल थे।

 लवली ने इस मौके पर आम आदमी पार्टी से आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दोनो ही दलों ने दिल्ली को न केवल ठगा है बल्कि दिल्ली के विकास में दोनो दलों की रुचि नही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आए दिन भाजपा व आप पार्टी के झगड़े से दिल्ली के विकास में न केवल रुकावट आई है बल्कि बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट भी रुके हुए है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा का एजेंडा केवल समाज में नफरत फैलाना है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार विकास कार्य न होने का ठीकरा भाजपा पर फोड़कर अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है, जिसको दिल्ली की जनता सहन नही करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश है और कार्यकर्ता आम जनता के बीच पहुंच रहे हैं। लवली ने शामिल होने वाले सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को तिरंगे पटके पहना कर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने इस मौके पर कहा कि समस्त दिल्ली से 100 से ज्यादा दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़े व मौजूदा दोनो दलों के पदाधिकारी, पूर्व पार्षद व कुछ मौजूदा चुने हुए प्रतिनिधि कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहते है, जिनसे लगातार उस क्षेत्र के सम्मानित नेता उनके सम्पर्क में है। पार्टी जल्दबाजी में कोई कदम नही उठा रही है। पार्टी कार्यालय में आए दिन ऐसे लोगों व कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है, जो दल में शामिल होना चाहते है।

भीष्म शर्मा व विपिन शर्मा, दीपक वशिष्ठ, सतपाल पहलवान व सुशील तिवारी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर पूर्वी व पूर्वी दिल्ली कांग्रेसमय होनी शुरू हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता भाजपा व आप पार्टी के खतरे की घंटी है।

उत्तर पूर्वी क्षेत्र के बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जुबेर अहमद ने हृदय से सभी आगंतुकों का पार्टी में आने पर स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी मजबूत होगी।

  • admin

    Related Posts

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

      नोएडा, 21 जून। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की आशंकाओं और चिंताओं को सार्वजनिक…

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    नोएडा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सेक्टर-94 स्थित श्री जी गौ सदन में योग दिवस समारोह, गौ शिशुओं हेतु वाड़ा निर्माण भूमि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 13 views
    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 24 views
    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 73 views
    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 13 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 10 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 8 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी