युवा आबादी को डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा है

Eros Times: दिल्ली-एनसीआर :  इस साल वर्ल्ड डायबिटीज डे की थीम “डायबिटीज के रोगियों को बेहतर देखभाल तक पहुंच दिलाना” है। इसका लक्ष्य जनस्वास्थ्य की प्रमुख चिंता के रूप में डायबिटीज को समझना है। इसके साथ ही व्यक्तिगत और सामूहिक स्तर पर डायबिटीज पर लगाम और रोगियों की बेहतर देखभाल के लिए जरूरी कदम उठाना भी इसका मकसद है। इस थीम के साथ तालमेल रखते हुए डायबिटीज के बढ़ते बोझ के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए प्रिवेंटिव हेल्‍थकेयर के क्षेत्र में अग्रणी इंडस हेल्थ प्लस ने स्वास्थ्य  की जांच के आधार पर ब्लड शुगर लेवल  से जुड़े ट्रेंड्स का अवलोकन किया है।

इस स्टडी में अप्रैल 2021 से मार्च 2023 में किए गए हेल्थ चेक अप का परीक्षण किया गया। इससे यह सामने आया कि 40 साल से कम उम्र के 26 फीसदी लोग डायबिटीज के मामले में बॉर्डर लाइन पर हैं या उनका ब्‍लड शुगर लेवल प्री डायबिटिक रेंज में पहुंच चुका हैं, जो 100 से 125 mg/dl के स्तर का संकेत देता है।  

इंडस हेल्थ प्लस में ज्‍वाइंट मैनेजिंग डायरेक्‍टर और प्रिवेंटिव हेल्थ केयर स्पेशलिस्ट श्री अमोल नायकावाड़ी ने हेल्थ चेकअप के आंकड़ों पर अपनी बात रखते हुए कहा, “भारत को डायबिटीज का ग्लोबल सेंटर माना जाता है। इससे निपटने के लिए इंडस हेल्थ प्लस  जागरूरकता कार्यक्रम चलाने में हमेशा सबसे आगे रहा है। इन कार्यक्रमों में डायबिटीज की जल्दी जांच कराने और इसका जल्द से जल्द इलाज शुरू करने पर खास जोर दिया जाता है।

निष्क्रिय जीवन शैली डायबिटीज के खतरे को और बढ़ाती है। यह व्यक्तियों के लाइफस्टाइल से जुड़ी शर्त है। जो व्यक्ति डायबिटीज के रोग से जूझ रहे हैं, वह प्रतिरोधात्मक कदम, जैसे स्वस्थ जीवन शैली को अपनाकर, खान-पान और जीवनशैली में बदलाव कर इस स्थिति को उलट सकते हैं। जिन लोगों में डायबिटीज का ज्यादा खतरा है, उनमें वह व्यक्ति शामिल हैं, जिनके शरीर का वजन ज्यादा है, जिनके परिवार में लोगों को डायबिटीज होने का इतिहास रहा है या जो सुस्‍त जीवन बिता रहे हैं। उन्हें नियमित रूप से ब्लड शुगर लेवल की जांच  कराने के महत्व पर परामर्श लेना चाहिए। गलत जीवनशैली के कारण होने वाले डायबिटीज को रोकने के लिए उन्हें इससे बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा आबादी में डायबिटीज के उच्च जोखिम वाले मरीजों की पहचान के लिए जेनेटिक टेस्टिंग जरूरी है।”

स्टडी के आधार पर प्रमुख नतीजों की पहचान की गई:
सैंपल साइज : 25,000
• 60 साल या इससे ज्यादा उम्र के व्यक्तियों के आयु समूह में असामान्य HbA1c लेवल (85 फीसदी) सबसे ज्यादा था। इसकी तुलना में 40 साल से कम उम्र के लोगों के आयु समूह में  20 फीसदी  लोगों का HbA1c लेवल असामान्य रूप से बढ़ा पाया गया।
• जिन लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) असामान्य है और (जो ओवरवेट या मोटापे के शिकार हैं) ऐसे 35 फीसदी व्यक्तियों में फास्टिंग में असामान्य ब्लड शुगर लेवल देखा गया।
• महिलाओं में ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करने और टाइप 2 डायबिटीज होने के खतरे को तय करने वाले महत्वपूर्ण कारक के रूप में रजोनिवृत्ति की पहचान की गई।
टेस्ट की लिस्ट सामान्य बॉर्डर लाइन असामान्य  बेहद जरूरी कुल योग
ग्लूकोज (फास्टिंग) 46% 34% 19% 1% 100%
बीएमआई 36% 32% 15% 18% 100%
HBA1C(ऑल) 46% 30% 17% 6% 100%

इंडस प्लस के आंकड़ों के अनुसार, 40 से कम उम्र के 26 फीसदी लोगों में फास्टिंग ब्लड शुगर का लेवल बॉर्डरलाइन पर पाया गया। इसका कारण जरूरत से ज्यादा तनाव लेना, खान-पान की गलत आदतें, कसरत न करना और सोने का कोई निश्चित समय न होना और असामान्य नींद  है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 4 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 4 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन