पत्नि और अबोध बच्ची के साथ गंगा कूदा युवक

Eros Times: गाज़ीपुर सैदपुर थानाक्षेत्र के गंगा पुल से परिवारिक समस्याओं से आजिज आकर पिता ने अपनी पत्नी व बेटी के साथ हाथ बांधकर गंगा में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। ताकि हाथ बंधे होने से उनकी जान बचने की संभावना पूरी तरह से खत्म हो जाए। लेकिन हाथ का बांधना ही उनकी जान बचने की सबसे बड़ी वजह बन गया और पुल के नीचे से मछली मारने जा रहे मछुआरों की नजर पड़ गयी और वो वहां दौड़े। एक साथ हाथ बंधे होने के चलते वो अलग-अलग नहीं बिखर पाए। जिसके कारण मछुआरों ने कड़ी मशक्कत करके तीनों की जान बचा ली और पुलिस ने तीनों को उपचार के लिये सैदपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां से बेहद गम्भीर अवस्था में तीनों को बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। चंदौली के बलुआ थानाक्षेत्र के मझिलेपुर निवासी शिवप्रसाद प्रजापति 40 अपने घर में ही किराने की दुकान करता है और उसी में उसकी पत्नी रानी प्रजापति 37 कास्मेटिक की दुकान करती है। वो पारिवारिक समस्याओं से परेशान थे, इस बीच बाइक से सैदपुर बाजार आने के बहाने शिवप्रसाद घर से निकला। उसने अपनी पत्नी और 17 साल की बेटी निकिता को भी साथ ले लिया। उन्होंने घर पर ही ये आत्महत्या जैसा खतरनाक प्लान बना लिया था। इसके बाद पुल पर आकर शिवप्रसाद ने अपना हाथ बाकी दोनों के हाथ से रस्सी से बांध दिया और तीनों एक साथ नदी में कूद गया। इस बीच नीचे से मछुआरे इंजन वाली नाव लेकर जा रहे थे। तीनों को कूदता देख तेज लहरों के बावजूद इंजन वाली होने के चलते वो फौरन वहां पहुंचे। इधर हाथ बंधा होने के कारण तीनों एक दूसरे से बिछड़ नहीं सके। जिसके चलते मछुआरों को तीनों एक साथ मिल गए और उन्होंने तीनों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर बचा लिया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उन्हें सीएचसी भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। बाढ़ में पानी की धारा काफी तेज होने से मछुआरों को काफी समस्या हुई। इधर पूछने पर शिवप्रसाद ने बताया कि वो परेशान थे। इधर काफी ऊंचाई से कूदने के कारण तीनों को काफी चोटे आयी हैं। सबसे ज्यादा बेटी निकिता की हालत गम्भीर है। चिकित्सक डॉ पंकज सिंह ने बताया कि निकिता के फेफड़े में पानी भर गया है, जिससे इन्फेक्शन हो सकता है। हालांकि फिलहाल तीनों खतरे से बाहर हैं। लेकिन तीनों बेहद सदमे में हैं। सबसे ज्यादा सदमे में पिता है, उसकी आंखें खुली की खुली है और वो कुछ बोल नहीं पा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 7 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज