योगी संग नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने किए प्रभु श्री रामलला सरकार के दर्शन किए

Eros Times: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज प्रदेश के मुखिया यशस्वी एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में कैबिनेट के सहयोगियों एवं विभिन्न दलों के विधायक गणों के साथ भव्य एवं दिव्य अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान प्रभु श्री रामलला सरकार के दर्शन किए।

मंत्री नन्दी ने कहा कि इस सुखद क्षण में भावनाओं को शब्दों का उद्गार देना सम्भव नहीं है। अद्भुत एवं अविस्मरणीय अनुभव है। प्रभु श्रीराम लला से प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

त्रेता में प्रभु श्री राम का वनवास 14 वर्ष का था। किन्तु कलयुग में 500 वर्षों की लम्बी प्रतीक्षा, संघर्ष एवं सैकड़ों रामभक्तों के बलिदान के पश्चात प्रभु अपने जन्मस्थान पर विराजमान हुए हैं।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक मार्गदर्शन एवं उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पुर्नजागरण का काल चल रहा है। दुनिया भर के करोड़ों सनातनी गौरवान्वित हैं, आह्लादित हैं, भावुक हैं।

विकास के साथ विरासत का मंत्र धरातल पर मूर्त रूप ले रहा है। उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक, आर्थिक एवं औद्योगिक विकास की यह यात्रा निरन्तर सुपथ पर अग्रसर है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 13 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां