Eros Times: ग्रेटर नोएडा |में सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 24 दिसम्बर को दीक्षांत समारोह मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल होंगी। इस आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारी जोरों से की जा रही है।सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स को तैनात किया जा रहा है। इसके अलावा हेलीपैड तैयार किया जा रहे हैं खुद पुलिस के बड़े आला अधिकारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।






