Eros Times: ग्रेटर नोएडा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 2 सोसाइटी में योग से निरोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सोसायटी के निवासी शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और नेफोवा से जुड़े लोगों ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई।
योग की शुरुआत संगठन मंत्र से किया गया और समापन गायत्री मंत्र तथा राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कार्यक्रम में अहम भूमिका निभा रहे नीरज कुमार का कहना है कि पूरे योग कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों में बहुत ही उत्साह देखने को मिला। सभी ने यह निर्णय भी लिया कि हम नियमित योग करेंगे और निरोग रहेंगे।
आरएसएस और नेफोवा द्वारा योग कार्यक्रम के पश्चात लोगों के बीच फल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में आरएसएस के आशुतोष राजीव , विजय , सुरेश काली शामिल हुए वहीं नेफ़ोवा की तरफ़ से ज्योति जायसवाल, राजकुमार और रवि ने अपनी भूमिका निभाई






