मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस सभागार में इंटरनेशनल योग दिवस पर आयोजित कार्यशाला

केवल योग से ही तन, मन, प्राण, इंद्रियां और मस्तिष्क होंगे एकाग्र’

Eros Times: गाजियाबाद ‘तन, प्राण, इंद्रियां, मन और मस्तिष्क की एकाग्रता बिना सम्बंधों की नींव मजबूत नहीं हो सकती। किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए इन पांच तत्वों को एकजुट होना परम आवश्यक है।’ वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में नवम इंटरनेशनल योग दिवस पर आयोजित कार्यशाला में आमंत्रित वक्ताओं ने ये विचार व्यक्त किये। ‘जीवन में योग एवं ध्यान का महत्व’ विषय पर उन्होंने कहा कि शरीर, मन और मस्तिष्क का उपचार केवल योग से ही संभव है।

पांच तत्वों की एकाग्रता भी आसन, प्राणायाम और ध्यान से ही हो सकती है। इसलिए विद्यार्थी योग पर ज्यादा ध्यान दें। योग ऋषि फाउंडेशन, नोएडा के संस्थापक आचार्य आदित्य एवं मेवाड़ यूनिवर्सिटी के योगाचार्य सहायक प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह ने कहा कि यौगिक क्रियाओं को रोजाना अपने जीवन की आदतों में शुमार करने से ही जीवन में एकाग्रता आएगी। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने कहा कि हम अपने आपसे जुड़ना सीखें तभी दूसरे के साथ जुड़ पाएंगे। अपनी इंद्रियों को नियंत्रित करने से ही जीवन के असली मकसद को हम पा सकते हैं।

मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया एवं निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने दोनों अतिथि वक्ताओं को इंस्टीट्यूशंस की ओर से अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन जयवीर सिंह ने किया। इसके बाद आमंत्रित अतिथियों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को सूक्ष्म योगासन और ध्यान कराया।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 52 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान