योग दिवस पर गुलमोहर एनक्लेव में हुआ योगाभ्यास

Eros Times: गाजियाबाद राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सोसायटी के सेंट्रल पार्क में आरडब्लूए व आरबीएल बैंक लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम के तहत योग शिविर का आयोजन किया। जिसमें सोसायटी निवासी बी दयाल अग्रवाल ने योगाभ्यास करवाया। वहीं सोसायटी के एसपी 1 टावर के नीचे योग शिक्षिका आरती बंसल ने योग शिविर में लोगों को योगाभ्यास करवाया। दोनों शिविरों में योगाभ्यास करने वाले लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।इस मौके पर योग शिक्षिका आरती बंसल ने बताया कि आज हमारे देश के प्रधानमंत्री अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कर रहे हैं।

हमारे देश ने दुनिया को योग का महत्व समझाया है जिसके कारण संपूर्ण विश्व ने इसे अपनाया है। योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ साथ ध्यान लगाने का सर्वोत्तम साधन है। योग साधना हमारी प्राचीन परंपरा रही है। जिसे अपनाकर हम अपनी जीवन शैली में सुधार कर सकते हैं। बी दयाल अग्रवाल ने कहा कि करो योग रहो निरोग का मूलमंत्र जीवन में अपनाकर इसमें परिवर्तन लाया जा सकता है। आरडब्लूए अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है कि हमारे देश हमारी संस्कृति की पहचान रही योग साधना को आज पूरे विश्व ने अपनाया है। विश्वशक्ति कहलाये जाने वाला अमेरिका जैसे देश आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के नेतृत्व में योग कर रहा है।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 33 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग