महिलाओं/स्टाफ को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव व सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा/साइबर सुरक्षा श्रीमती वर्णिका सिंह के द्वारा थाना सेक्टर 24 क्षेत्रान्तर्गत शाही एक्सपोर्ट, ई-10, सेक्टर 11 में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत महिलाओं/स्टाफ को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।


Eros Times: दिनांक 13.06.2023 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव व सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा/साइबर सुरक्षा श्रीमती वर्णिका सिंह के द्वारा सेक्टर 24 क्षेत्रान्तर्गत शाही एक्सपोर्ट, ई-10, सेक्टर 11 में कार्यरत महिलाओं/स्टाफ को आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यरत महिलाओं को संबोधित करते हुए एडीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा समझाया गया कि यदि वह किसी भी स्थान पर स्वयं को असुरक्षित महसूस करती है तो उन्हें तुरंत पुलिस की मदद लेनी चाहिए जिसके लिए अलग से हेल्पलाइन नंबर बने हुए है, आप तुरंत वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 या पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 पर सूचना दे, जिससे आपको तुरंत सहायता प्रदान की जा सके। साथ ही अपने आस-पास के वातावरण की जागरूकता रखनी चाहिए और सतर्क रहना चाहिए व सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करने से बचना चाहिये।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा/साइबर सुरक्षा श्रीमती वर्णिका सिंह के द्वारा कार्यरत महिलाओं को साइबर क्राइम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये साइबर हेल्पलाइन 1930 व साइबर से बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा जागरूक करते हुये कहा गया कि अपने साथ घटित सभी अच्छी बुरी घटनाओ व साइबर बुलिंग होने पर अपने परिजनों/माता पिता के साथ शेयर करे। अगर आपकी समस्या का कोई समाधान न हो तो पुलिस हेल्प लाइन पर भी आप सहायता ले सकते है जहां आपकी सारी बात गोपनीय रखते हुये तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाती है।

एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व में महिला सुरक्षा इकाई गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अभी तक करीब 46 सेमिनार, जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं आदि आयोजित कर छात्राओं कामकाजी महिलाओं, घरेलू महिलाओं सहित करीब 6500 से अधिक को जागरूक किया गया है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

उक्त कार्यक्रम में एडीसीपी महिला सुरक्षा सुश्री प्रीति यादव,सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा/साइबर सुरक्षा श्रीमती वर्णिका सिंह थाना प्रभारी सेक्टर 24 मय पुलिस बल के एवं कम्पनी के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज