रेडियो सलाम नमस्ते में योग ने निरोग कार्यक्रम का आयोजन

Eros Times: नोएडा आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में योग ने निरोग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 15 जून से 21 जून तक आयोजित इस सप्ताहिक कार्यक्रम में स्टोरी टेलिंग, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, रेडियो वार्ता, योगा क्विज एवं योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वहीं बुधवार को संस्थान परिसर में योग प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं सेमका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सप्ताहिक कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों में योग की जागरूकता को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि योग से निरोग कार्यक्रम के माध्यम से सभी उम्र के लोगों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति ध्यान आकर्षित करना है। सलाम नमस्ते इस सप्ताहिक कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय गाँव एवं झोपड़पट्टियों में जागरूकता अभियान को सुचारू रूप से संचालित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक रेडियो होशियारपुर, निठारी एवं स्थानीय स्कूली छात्रों के साथ मिलकर लोगों को जागरूक कर रहा है। हमारी कोशिश है कि हम लोगों में योग के माध्यम से नकारात्मक भावों को दूर कर सकारात्मक विचारों की शक्ति के लिए प्रेरित करें। वहीं कार्यक्रम के दौरान सन फ्रांसिस स्कूल की छात्रा रिया खंडेलवाल ने कहा कि आज के क्विज कार्यक्रम के माध्यम से हमें श्रोताओं में रोचक तरीकों से योग की महत्ता को बताने का मौका मिला।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान