योग से हमारा आध्यात्मिक विकास होता है- आ के त्यागी

ग़ाज़ियाबाद:EROS TIMES: अखिल भारतीय योग संस्थान रजि.जानकी वाटिका नेहरू नगर में महिला शाखा द्वारा आयोजित 7 दिवसीय बाल योग एवं संस्कार शिविर का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा ने दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
योग शिक्षक मनमोहन वोहरा ने ओ३म् की ध्वनि व गायत्री मंत्र से सत्र को प्रारम्भ किया।
मुख्य अतिथि राज कुमार त्यागी ने आयोजकों को आभार व्यक्त करते हुई कहा कि योग हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने का अचूक उपाय है और इससे हमारा आध्यात्मिक विकास होता है।
योग के आठ अंगों की चर्चा करते हुये बताया कि योग से अनुशासन मिलता है,यम नियम से हमारी चेतना का उत्थान होता है,धारणा ध्यान समाधि यौगिक क्रियाएं कहलाती हैं और हम पॉजिटिव होते हैं,भगवान से दोस्ती ही योग है।
योग शिक्षिका वीना निश्चल ने शिविर के नियमों की जानकारी देने के साथ-2 सूक्ष्म व्यायाम,सुदर्शन क्रिया, ताड़ासन,त्रिकोण आसान का अभ्यास कराया और इसके लाभों की जानकारी दी।
योग शिक्षक प्रवीण आर्य ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया और शव आसान में विश्राम के दौरान इसके प्रभावों की चर्चा करते हुये कहा की इससे शरीर में रक्त का संचार होता है, एक एक कोशिका को ऑक्सीजन व रक्त पहुंचता है जिससे हम हृष्टपुष्ट हो जाते हैं,इसलिये कहा है योग ही जीवन का आधार है।

संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा ने कहा आंधी हो तूफान हो चेहरे पर मुस्कान हो और बच्चों को खानपान विषय को लेकर विस्तृत चर्चा की ओर बच्चों से तम्बाकू,गुटखा,अंडे , मांस,नशीले पदार्थ न लेने का संकल्प कराया।

योग शिक्षक अशोक शास्त्री ने गहरे लंबे स्वांस,अनुलोम विलोम ओर भ्रामरी प्राणयाम कराया और बताया कि साँसों की लम्बाई बढ़ने से उम्र बढ़ती है।
योगी अशील व मुख्य संयोजिका वीना वोहरा ने सुन्दर डेमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किया जिसे देखकर बच्चों ने सुन्दर अभ्यास किया।
कुमकुम जी ने बच्चों से जर्नल नॉलिज के कुछ प्रश्न पूछे जिसका शिविरार्थियों ने ठीक जवाब दिया।
मीनू गोयल ने ज्ञानवर्धक एक कहानी बच्चों को सुनाई जिसने बच्चों में जोश का संचार कर दिया।
वीना वोहरा,गीता गर्ग व कुमकुम जी ने वैदिक प्रार्थना कराई ओर प्रसाद वितरण के साथ सत्र सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री डा.रतन लाल गुप्ता, अशोक माहेश्वरी,आर के मदान, पूजा निश्चल, शालिनी राजपूत और गणमान्य योग शिक्षक और अ. भा.योग संस्थान के पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस