यो यो हनी सिंह अपने नए गाने ‘कन्ना विच वालियान’ के साथ फिर से धूम मचाने आ रहे हैं

यो यो हनी सिंह अपने नए गाने ‘कन्ना विच वालियान’ के साथ महिलाओं को लुभाने के लिए वापस लौट आए हैं। इस गाने में चार्टबस्टर बनने की पूरी क्षमता है, क्योंकि इसमें आकर्षक गीत, अद्भुत डांस और मन को मोह लेने वाला रैप कुछ ऐसा है, जो आपको जरूर पसंद आएगा।

यो यो हनी सिंह कहते हैं, ‘हम आपकी दुनिया में धूम मचाने आ रहे हैं, इसलिए आप भी अपने ‘कन्ना विच वालियान’ के साथ आगे बढ़ें और खूब थिरकें। मैं अपने संगीत से दर्शकों का पूरी जिंदगी मनोरंजन करना चाहता हूं। मैं जो भी करना चाहता हूं, सबसे अलग करना चाहता हूं। मेरी मानसिकता हिट सिंगल गाने की नहीं होती है, लेकिन मैं सोचता हूं कि जो भी करूं, वह मुझे हर किसी से अलग साबित करे।
वहीं गाने के वीडियो में अभिनय करने वाले होमी दिल्लीवाला कहते हैं, ‘एक उत्साहित करने वाला यह गीत ‘कन्ना विच वालियान’ यो यो के स्पेशल स्वैग का वादा करता है। यह एक ऐसे साउंडस्केप से भरा हुआ है, जो नए युग की धुन को सामने लाता है।

वहीं, गाने के निर्माता गौरव ग्रोवर कहते हैं, ‘कलाकार, गीत, स्थान, संगीत और गीत ‘कन्ना विच वालियान’ के बारे में सब कुछ टॉप पर है। जब से हमने गीत की घोषणा की है, तभी से इसे लेकर बहुत सारी प्रत्याशाएं हैं। अब आखिरकार इंतजार खत्म हुआ।’ जबकि, सह—निर्माता उदित वत्स कहते हैं, ”कन्ना विच वालियान’ उत्साह पैदा करने वाला गीत है और इस गीत को अद्भुत बनाने वाली इस टीम के सभी लोगों को बधाई।

गाने के वीडियो के डायरेक्टर मिहिर गुलाटी कहते हैं, ‘हमने वीडियो को बहुत बड़े पैमाने पर निर्देशित किया है। यह वेस्टर्न टच वाला वीडियो है, जो प्यार, रोमांस और जुनून को ऊर्जावान बीट में बदलकर पेश करता है और आपकी आत्मा को खुश कर देने में पूरी तरह सक्षम है।

  • admin

    Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 8 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा