ग्रेनो वेस्ट की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में पहली बार पहुंचा येलो इलेक्ट्रिसिटी बिल

EROS TIMES: ग्रेनो वेस्ट कि महागुन माइवुड्स सोसाइटी का जनवरी और फरवरी माह का बिजली बिल, महागुन बिल्डर द्वारा जमा ना किए जाने पर बिजली कंपनी एनपीसीएल ने सोसाइटी रेजिडेंट को यलो इलेक्ट्रिसिटी बिल भेजा है।

निवासियो का कहना है कि महागुन बिल्डर सभी सोसाइटी निवासियों से प्रीपेड मीटर के द्वारा एडवांस बिजली बिल का पैसा लेने के बाद भी सोसाइटी का 2 माह का बिजली बिल जमा नहीं कर पाया है।
2 माह के बिजली बिल का अमाउंट लगभग सवा करोड़ पहुंच चुका है और एनपीसीएल ने उसको तुरंत जमा करने के लिए भी यलो बिजली बिल सोसाइटी निवासियों को भेज दिया है।

निवासियों द्वारा लगातार बोलने पर भी  महागुन द्वारा अभी तक बिजली बिल ना जमा किया गया और ना ही महागुन बिल्डर द्वारा कोई तिथि निर्धारित की गई है कि वह बिल कब जमा कर पाएगा?

निवासियों पर बिजली कनेक्शन काटे जाने का खतरा मंडरा रहा है। जहां 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के चलते बिजली कनेक्शन के काटे जाने से सभी सोसाइटी निवासी चिंतित हैं वहीं महागुन बिल्डर गहरी नींद सो रहा है।

प्रीपेड मीटर के थ्रू अगर हम एडवांस पैसा ना दे तो तुरंत बिजली काट दी जाती है। मगर फिर भी दो 2 महीने का बिल हमारे सर पर खड़ा हुआ है जिसको देखकर और सुनकर बहुत ही ज्यादा डर लगा हुआ है कि पता नहीं कब बिजली कंपनी आयेगी और हमारा कनेक्शन काट कर चली जाएगी?
यहां बच्चों की परीक्षा चल रही है और बिल्डर को इतना भी एहसास नहीं है कि बिल का समय से लिया हुआ एडवांस पैसा जमा करके बिजली के सभी बकाया भुगतान को खत्म करे ।

अकित खण्डेलवाल निवासी
एडवांस पैसा जमा करने के बाद भी बिजली का बिल जमा करने की प्रार्थना की जा रही है लेकिन  कोई सुनवाई हुई।

अनिल वर्मा निवासी सदस्य गौतम बुद्ध नगर विकास समिति एवं फाउंडर प्रयास टीम ने बताया कि  पानी का बिल भी हमारी सोसाइटी का सन 2016 और 17 से आज तक बकाया है लगभग 9000000 बकाया हमारी सोसाइटी पर चल रहा है इसका भी एडवांस पैसे सभी निवासी प्रीपेड मीटर के थ्रू बिल्डर को दे रहे हैं किंतु बिल्डर ने अभी तक पानी का बिल भी नहीं चुकाया।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां