यतेंद्र शर्मा को गौतम बुद्ध नगर 2024 लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी किया घोषित

नोएडा में |आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज नोएडा में एक प्रेस वार्ता के दौरान सेक्टर 45 निवासी यतेंद्र शर्मा को अपनी पार्टी का गौतम बुद्ध नगर का 2024 लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी घोषित किया.

उन्होंने बताया कि यतेंद्र शर्मा एक सामाजिक कार्यकर्ता है जो महिला उत्थान, ग्रामीण विकास सहित तमाम मुद्दों पर लगातार काम करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी नोएडा में भ्रष्टाचार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाएगी.

अमिताभ ठाकुर ने बताया कि नोएडा में भ्रष्टाचार से जुड़े तमाम ऐसे मुद्दे हैं जिन पर स्थानीय सांसद तथा सत्ताधारी पार्टी के दबाव में कोई भी कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप है.

इनमें सेक्टर 122 में सत्ताधारी पार्टी के लोगों को नियमों के विपरीत अवैध ढंग से तमाम फ्लैट दिए जाने के आरोप शामिल है. इसी प्रकार मौजूदा सांसद महेश शर्मा को पार्क की एक जमीन गैरकानूनी ढंग से दिए जाने और उनके द्वारा वहां अस्पताल बनाए जाने की शिकायत है. नोएडा में लगभग 11500 झुग्गियों के बदले फ्लैट दिए जाने का वायदा नोएडा विकास प्राधिकरण ने किया था किंतु अब तक इसमें मात्र 1700 लोगों को फ्लैट किया गया, जिसके संबंध में आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी विशेष प्रयास करेंगे.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा काशीराम फ्लैट सेक्टर 45 की पार्क अवैध रूप से प्राइवेट व्यक्ति को बेचे जाने के संबंध में भी आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी यतेंद्र शर्मा कार्य करेंगे.

नोएडा के आसपास के गांवों में जल भराव की समस्या के संबंध में भी आजाद अधिकार सेना विशेष रूप से ध्यान देगी.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार का विरोध पार्टी का मुख्य सिद्धांत होने के नाते पार्टी इन मुद्दों पर विशेष रूप से फोकस करेगी. पार्टी उत्तर प्रदेश में 8 लोगों को अपना प्रत्याशी बनाएगी. जिन स्थानों पर आजाद अधिकार सेना के प्रत्याशी खड़े नहीं होंगे, वहां पर पार्टी इंडिया गठबंधन को समर्थन करेगी.

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग