मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा ने सिर दर्द मरीजों के लिए लॉन्च किया advance headack क्लीनिक

Eros Times: नोएडा | मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा ने मेट्रो हेडेक क्लीनिक की शुरुआत की. इस विशेष क्लिनिक के शुरू होने से अलग-अलग प्रकार के सिर दर्द से राहत दिलाने के लिए इलाज मुहैया कराया जाएगा।

लॉन्च के दौरान मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर व सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ सोनिया लाल गुप्ता मौजूद रहीं। डॉ सोनिया देश के उन चुनिंदा सिर दर्द स्पेशलिस्ट में हैं जो अमेरिका से सर्टिफाइड हैं. डॉ सोनिया के साथ मेट्रो हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी व रिहैबिलिटेशन के हेड डॉ दिनेश समुज मौजूद रहे. डॉ दिनेश नेशनल एथलीट और मशहूर स्पोर्ट्स रिहैबिलिटेशन एक्सपर्ट हैं।

मेट्रो हेडेक क्लीनिक मेट्रो हॉस्पिटल नोएडा में हर बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। जो लोग सिर दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं वो यहां पर एक ही विजिट में सिर दर्द स्पेशलिस्ट और फिजियोथेरेपिस्ट से परामर्श ले सकते हैं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं. इस तरह के स्पेशलिस्ट होने से मरीज की परिस्तिथि का गहराई से पता लगाने में मदद मिलती है. इसके अलावा, इस क्लीनिक में डायटिशियन और मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट भी मौजूद हैं, जिनसे मरीज जरूरत के हिसाब स्पेशलाइज्ड केयर पा सकते हैं।

मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की डायरेक्टर व सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ सोनिया लाल गुप्ता ने इवेंट लॉन्च के दौरान बताया कि अक्सर लोग सिर दर्द को इग्नोर कर देते हैं या फिर ओवर द काउंटर पेन किलर लेते हैं. ऐसे में सिर दर्द के कारण को बिना पहचाने दवाई का सेवन, इस स्थिति को और भी गंभीर कर सकता है।  सिर दर्द 400 से ज्यादा तरह के होते हैं और मेट्रो हेडेक क्लीनिक में पर्सनलाइज्ड केयर पर फोकस किया जाएगा. हर तरह के सिर दर्द की पहचान नहीं हो पाती है, हर मामले में अलग प्रकार के डायग्नोसिस और इलाज की जरूरत होती है और मेट्रो हॉस्पिटल में मरीज के अनुरूप ही इलाज किया जाएगा. मेट्रो हेडेकक्लीनिक विभिन्न प्रकार के सिरदर्द को दूर करने में अपनी विशेषज्ञता के साथ अत्यंतकुशल है।”

आमतौर पर सिर दर्द होने के पीछे तनाव, टेंशन और माइग्रेन जैसे कारण होते हैं. वहीं, गंभीर सिर दर्द स्ट्रोक या ब्रेन ट्यूमर की स्थिति में होता है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, हर साल पूरी दुनिया में 50 फीसदी एडल्ट सिर दर्द की शिकायत से जूझते हैं. माइग्रेन, क्लस्टर हेडेक और टेंशन जैसे प्राइमरी हेडेक ब्लड वेसल्स, मसल्स और नसों की संवेदनशीलता के कारण होते हैं. वहीं, सेकंडरी हेडेक ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक या डिहाइड्रेशन जैसी वजहों से होते हैं. अगर लगातार सिर दर्द रहता है, और गंभीर दर्द रहता है तो डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है।
 
मेट्रो हेडेक क्लीनिक में फिजियोथेरेपी के हेड डॉ दिनेश समुज ने सिर दर्द के इलाज में फिजियोथेरेपी के अहम रोल के बारे में बताया. उन्होंने कहा,* ”हम मल्टी अप्रोच से काम करते हैं जिससे सिर्फ सिर दर्द ही ठीक नहीं किया जाता बल्कि बैलेंस भी रिस्टोर किया जाता है. पोस्चर करेक्शन, मैनुअल थेरेपी, जॉइंट मोबिलाइजेशन और टारगेटेड एक्सरसाइज के जरिए हम सिर्फ सिर दर्द ही नहीं कम करते बल्कि लोगों को मजबूत भी बनाते हैं ताकि वो अपना खुद ख्याल रख सकें. गर्दन की एक्सरसाइज और आराम करने की तकनीक सबसे बुनियादी चीज होती है, वहीं ट्रिगर पॉइंट रिलीज और लाइफस्टाइल में बदलाव के जरिए सिर दर्द से मुक्त जिंदगी जीने के लिए मदद की जाती है.।’

मेट्रो हॉस्पिटल एक विख्यात हॉस्पिटल है जो विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. एडवांस सुविधाओं और समर्पित डॉक्टरों की टीम के साथ, हॉस्पिटल का उद्देश्य लोगों को रोग मुक्त कर स्वस्थ बनाना है।
 
हमारी एडवांस केयर फैसिलिटी में कार्डियक साइंसेज, न्यूरोसाइंसेस, ऑर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट, रीनल साइंसेज, लिवर और गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल साइंसेज और ऑर्गन ट्रांसप्लांट सहित अन्य स्पेशलाइज्ड सेंटर हैं. ये सेंटर इलाज का एक व्यापक स्पेक्ट्रम प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं. यहां मरीजों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप वर्ल्ड क्लास केयर उपलब्ध कराई जाती है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला