विश्व रिकॉर्ड होल्डर राष्ट्रपति से मिली फरीदाबाद की सृष्टि गुलाटी।

Eros Times: कहते हैं बेटियां भाग्य से मिलती हैं। आज के युग में बेटियों को आगे बढ़ाना ही सबसे बड़ी सेवा होती है। ऐसी ही एक बेमिसाल बेटी से आपको मिलाने जा रहे है जिसके बारे मे जितना कहा जाए उतना कम है। सृष्टि गुलाटी विश्व रिकॉर्ड होल्डर होने के साथ ही छोटी समाज सेविका के रूप में भी प्रसिद्ध है। फरीदाबाद के डी.सी.मॉडल. सीनियर सेकेंडरी स्कूल कक्षा 2 की छात्रा सृष्टि गुलाटी ने अपने विद्यालय के साथ साथ माता पिता का भी नाम रोशन किया। नन्ही सृष्टि गुलाटी को राखी के शुभ अवसर पर देश की प्रथम नागरिक माननीय राष्ट्रपति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति कार्यालय से सृष्टि को उनके परिवार के साथ राखी के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने का निमंत्रण प्राप्त हुआ। सृष्टि के पिता प्रवीन गुलाटी ने बताया की उनके पूरे कुनबे, परिवार में आज तक कोई भी राष्ट्रपति से नही मिला। बेटी के साथ राष्ट्रपति से मिलना गौरव का पल है। हम सभी का मान बड़ा है।  उन्होंने बताया की सृष्टी एक होनहार बालिका है।

सृष्टि ने डांस, ड्राइंग, फैशन शो, रैंप वॉक, गायत्री मंत्र बोलने, बेबी शो के अलावा कई तरह की प्रतियोगिताओ मे हिस्सा लेकर सात साल की उम्र में ही 750 से अधिक सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुकी है। उन्होंने अभी तक 100 अवार्ड, 40 ट्राफी ओर 25 पदक भी जीते हैं। विद्यालय की  प्रधानाचार्य ज्योति गुप्ता ने कहा की सृष्टी ने वो मुकाम हासिल किया जो कम ही लोग करते हैं।

विद्यालय के लिए यह बड़े ही सम्मान की बात है। जवाहर कॉलोनी निवासी सृष्टि गुलाटी के पिता ने बताया की एक साल से हम माननीय राष्ट्रपति से मिलने के मेहनत कर रहे थे। कई सारे पत्र लिखे, ईमेल करे। तब जाकर उनसे मिलने का मौका मिला। सृष्टि मिट्टी की खुशबू राष्ट्र मुहिम एनजीओ की ब्रांड एंबेसडर है। इनके साथ मिलकर पर्यावरण के लिए कार्य करना और कुम्हारों को रोजगार उपलब्ध कराना प्रमुख कार्य है।

सृष्टी की माता प्रिया ने बताया की राष्ट्रपति से मिलना हर नागरिक का सपना होता है। आज अपनी बेटी के सहारे यह सपना पूरा हुआ यह एक अध्भुत पल है। सृष्टी के साथ उनके माता पिता और 2 महीने का छोटा सा भाई भी था। सृष्टि के  साथ उसके भाई का भी एक रिकॉर्ड बना। राष्ट्रपति भवन में एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना। यह सबसे बड़े गर्व ओर हर्ष की बात है की राष्ट्रपति भवन में जाकर भारत का 2 महीने का सबसे कम उम्र का छोटा बेटा बना जो राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिला।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 58 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान