वर्ल्ड ग्लूकोमा वीक: 3मामूली कारण बच्चे की आंखे कमजोर होने के

दिल्ली:EROS TIMES: दुनियाभर में 11 मार्च से 18 मार्च तक का समय वर्ल्ड ग्लूकोमा वीक के रूप में मनाया जाता है। इसी मौके पर आज हम आपको बच्चे की आंखों के बारे में बता रहे हैं। छोटे बच्चे और बड़े लोगों में काफी अंतर होता है। अगर आंखों की बात की जाए तो बच्चों की आंखे काफी नाजुक होती हैं इसलिए उन्हें खास देखभाल की जरूरत होती है। बच्चे बार-बार आंखों पर हाथ लगाते हैं जिसकी वजह से आंखों में संक्रमण होने की आंशका बढ़ जाती है। कभी-कभी यह संक्रमण बच्चों की आंखो के लिए काफी नुकसानदेह हो सकते हैं। इसलिए इनका तुरंत उपचार जरूरी है। आंखों की समस्याओं को ना करें नजरअंदाज

आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि टीवी देखने से बच्चों की आंखें कमजोर होती हैं। हाल ही में हुई एक रिसर्च में कहा गया है कि टीवी देखने से सिर्फ दूर की नजर कमजोर होती है। जबकि मोबाइल, टैब, और लैपटॉप पर ज्या‍दा समय बिताने और बाहरी गतिविधियों की कमी से बच्चों की पास की नजर कमजोर होती है

डॉक्टर्स और शोधकर्ताओं ने कहा कि जब बच्चा मोबाइल, टैब और लैपआॅप जैसे उपकरणों को चलाता है तो उसकी मांसपेशियों पर खासा असर पड़ता है। यह भी बताया कि लगातार नजदीक से देखने के कारण आंखों पर जोर पड़ता है जिससे आंखें कमजोर होती है। यही कारण है कि आज 5 साल के बच्चे भी चश्मा लगा रहे हैं।

ग्लूकोमा के लक्षण

जब किसी व्यक्ति को ग्लूकोमा होता है तो आंखों में तरल पदार्थ का दबाव बहुत ज्यादा हो जाता है।

आंखों के नंबर में जल्दी-जल्दी उतार-चढ़ाव आता है।

आंखें अक्सर लाल रहती हैं।

रोशनी का धुंधला दिखाई देना और आंखों में तेज दर्द होना।

धुंधलापन और रात में दिखना बंद हो जाना।

बिना बात के मितली या उलटी होना।

सिरदर्द और हल्के चक्कर आना।

डायबिटीज, हाई बीपी और हार्ट की बीमारियों की वजह से भी ग्लूकोमा हो सकता है।
इन लक्षणों में से अगर 2 लक्षण भी किसी व्यक्ति को अपने आप में महसूस होते हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस