भारत अभियान के तहत 21 अगस्त को पूरे देश में विश्व उद्यमिता दिवस मनाया गया

Eros Times: नई दिल्ली स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान के तहत 21 अगस्त को पूरे देश में विश्व उद्यमिता दिवस मनाया गया। युवाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित करने वाले इस उद्यमिता दिवस में लाखों युवाओं ने हिस्सा लिया। स्वदेशी जागरण मंच पूरे देश में 21 अगस्त से 2 अक्टूबर तक उद्यमिता को लेकर बहुत सारे कार्यक्रम कर रहा है। इस दौरान देश के सभी जिलों के स्कूलों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के बाद खुद का काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उसी इलाके से किसी युवा उद्योगपति से इन युवाओं को मिलवाया जाएगा, ताकि उससे उद्यमिता के बारे में बात की जाए। 

देश में सभी युवाओं को रोज़गारयुक्त करने के लिए स्वदेशी जागरण मंच ने स्वावलंबी अभियान के तहत पूरे देश में संपर्क अभियान शुरु किया है। स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक दतोपंत ठेंगड़ी के जन्मस्थान महाराष्ट्र के विदर्भ प्रांत के आर्वी से यह अभियान शुरु किया है। स्वदेशी जागरण मंच के संगठक कश्मीरी लाल जी और सहसंगठक सतीश कुमार के नेतृत्व में ये अभियान शुरु हुआ है। इसके तहत स्वदेशी जागरण मंच के सहसंगठक सतीश कुमार गांधी जी के जन्मदिन यानि 2 अक्टूबर तक देश के सभी प्रांतों में प्रवास करेंगे और शहर, कस्बो और प्रमुख स्थानों के लोगों के साथ साथ स्कूल-कॉलेजों के छात्र छात्राओं को स्वावलंबन के बारे में बताएं और उन्हें स्वरोज़गार के लिए प्रेरित करेंगे।  

सतीश कुमार के मुताबिक, दरअसल पूरे देश में अधिकांश लोग रोजगार का मतलब नौकरी को ही समझते हैं, जबकि अपने पैरों पर खड़े होने और खुद का रोज़गार करने को लेकर नकारात्मक सोच समाज में है। इसके साथ ही देश की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए युवाओं का नौकरी की बजाए स्वरोज़गार को अपनाने पर मदद मिलेगी।  
देश में बेरोज़गारी की दर 7 प्रतिशत है, जबकि सरकारी, पीएसयू और प्राइवेट सभी तरह की नौकरियां मिलकर भी इसकी भरपाई नहीं कर सकते, लिहाजा स्वरोज़गार ही देश की बेरोज़गारी और आर्थिक उन्नति के लिए जरूरी है। 

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग