करंट की चपेट में आया युवक तेज करंट के चलते मजदूर की हुई मौत

Eros Times: ऐसी खबरें नई नहीं हैं ।यदा-कदा ऐसी खबर अखबार के किसी कोने में या कॉलम में छुपी हुई सरकारी लापरवाही का सबूत देखने को दिखती है। अखबार की खबर यह बताती है की छत पर लिंटर डालते हुए उसकी सरिया हाई टेंशन लाइन को छू गई और तेज करंट के चलते मजदूर की मौत हो गई। शिकायत बिजली विभाग से है।आश्चर्यजनक यह है कि हाई टेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने की अनुमति कहां से मिली। हाई टेंशन लाइन के आसपास एक निश्चित दूरी तक दोनों तरफ कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। सामान्यतः हाई टेंशन लाइन के नीचे केवल कम ऊंचाई के पेड़ों को रोपित किया जाता है। केवल बिलासपुर ही नहीं प्रदेश के अनेक शहरों के बाहर शहर की सीमा तोड़ती हुई जनसंख्या के लिए नए मकान की योजनाएं अनधिकृत कालोनियां बसाने वाले लोग और प्लाटिंग करने वाले लोग हाई टेंशन लाइन के नीचे की जमीन को भी बेच देते हैं और अपने घर का सपना लिए खरीदार उसे खरीद कर अपना घर बनाते हैं। अभी हाल में ही ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल की खिड़की पर खड़े बच्चे का हाथ खिड़की के बाहर से जा रही हाई टेंशन लाइन की तार को छू गया और उसे बच्चों को अपने दोनों हाथ गंवाने पड़े। ना ही हाई टेंशन लाइन वहां से हटाई गई है और न ही अस्पताल की तारों तक पहुंची खिड़की को ध्वस्त किया गया है।महत्वपूर्ण प्रश्न यह अभी भी खड़ा है कि हाई टेंशन लाइन से इतनी कम दूरी तक अस्पताल की खिड़की कैसे पहुंच गई? पिछले चुनाव प्रचार के दौरान गौतम बुध नगर के कस्बे में जाने का मौका मिला। शहर का भ्रमण करते समय एक स्थान पर कुछ लोगों की भीड़ स्वागत के लिए एकत्र थी। बाकी सारी बातें बताने के बाद जब श्रोताओं के विचार सुनने की बारी आई तो एक ही शिकायत की गई कि उन लोगों के मकान हाईटेंशन लाइन के नीचे बसी हुई बस्ती में हैं और हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें अनेक लोगों की जान जा चुकी है। बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों से और जिलाधिकारी से मिलने पर भी हाई टेंशन लाइन को वहां से नहीं हटाया जा रहा बल्कि हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बनाने वालों को मकान हटाने का नोटिस दे दिया गया है। यह बताया गया कि उस स्थान पर सैकड़ों मकान बन चुके हैं। यह कितना आश्चर्यजनक है कि हाईटेंशन लाइन के नीचे पूरी की पूरी बस्ती बस जाती है, परंतु किसी संबंधित जिम्मेदार अधिकारी को इसकी खबर नहीं लगती और दुर्घटनाओं को आमंत्रित देते हुए घर तैयार हो जाते हैं। ऐसी घटनाओं के लिए स्थानीय निकाय के साथ-साथ बिजली विभाग के कर्मचारी अधिकारी भी बराबर के दोषी हैं। बिजली के तार के संपर्क में आने से मरने वाले के जीवन को केवल इसलिए अनदेखा नहीं किया जा सकता कि वह मकान अनधिकृत स्थान पर या बिना विधिवत नक्शे की स्वीकृति के बना था। शहरों में बढ़ती हुई जनसंख्या, गांव से शहरों की तरफ पलायन और शहर में अपना मकान बनाने का सपना इन सब दुर्घटनाओं के लिए का कारण है। जो भी हो प्रशासन को ऐसे निर्माण करने वालों को रोकने की सख्त कार्रवाई करनी ही चाहिए।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 9 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया