विश्व कप फाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की एडवांस टिकट बुकिंग के लिए मिराज सिनेमाज को मिला जबरदस्त रिस्पांस

21 शहरों के 30 मल्टीप्लेक्स में बड़े स्क्रीन पर वर्ल्ड कप फिनाले लाइव का अनुभव लें!

Eros Times: मुंबई: भारत की तीसरी सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन, मिराज सिनेमाज, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को दोपहर 12 बजे से होने वाले बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड कप फाइनल मैच को बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाने जा रहा है, इसकी एडवांस टिकट को लेकर जबरदस्त रिस्पांस मिला है।

भारत की जीत की लय के बीच, मिराज एंटरटेनमेंट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री अमित शर्मा ने कहा, “इस वर्ल्ड कप में भारत की जीत तय है, और हम एक शानदार जश्न की तैयारी कर रहे हैं! हम आपके पड़ोस में एक स्टेडियम जैसा एक्सपीरियंस ला रहे हैं, जिसे यूनिक सिनेमेटिक फॉर्मेट में फिर से तैयार किया गया है। हमने आपके एंटरटेनमेंट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एक्सक्लूसिव फूड बेवरेज का कॉम्बो तैयार किया है।”

उन्होंने आगे कहा कि “ इसके अलावा भी हमने कई सारी तैयारियां की हैं हमने क्रिकेट के प्रति लोगों के एक्साइटमेंट को ध्यान में रखते हुए लोगों आकर्षक विजुअल प्रदान करने के लिए हमने स्टेडियम जैसा डेकोरेशन किया है। आप एक मिनी टर्फ में कदम रखने की कल्पना करें, जो पूरे एक्सपीरियंस में एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा देगा। इस मिनी टर्फ को हमारे दर्शकों को लुभाने और इंगेज करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 70-80 प्रतिशत टिकट पहले ही बुक हो चुकी हैं। शुरुआत में हमारे पास 21 लोकेशन थी और अब, हम 21 शहरों में लगभग 30 लोकेशन का मैच दिखाने का अरेंजमेंट कर रहे हैं। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पांस ने हमें और अधिक स्क्रीन जोड़ने पर विचार करके चीजों को और भी मसालेदार बनाने के लिए इंस्पायर किया है। बुकिंग शुरू होते ही अंतिम सूची का अनावरण किया जाएगा। तो, तैयार हो जाइए क्योंकि मिराज सिनेमाज आपके लिए सिर्फ क्रिकेट ही नहीं ला रहा है; हम एक यादगार सेलिब्रेशन, खेल का रोमांच, एंटरटेनमेंट और सिनेमैटिक मैजिक का टच पेश करने जा रहे हैं। यह सिर्फ एक खेल नहीं है; यह एक ब्लॉकबस्टर एक्सपीरियंस है, और आपको इस साल के क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले में सबसे आगे और सेंटर में रहने के लिए इनवाइट कर रहे है।”

मिराज सिनेमाज आपके क्रिकेट देखने के एक्सपीरियंस को एक यादगार दिन में बदलने के लिए तैयार है। विश्व कप फाइनल मैच की लाइव स्क्रीनिंग दिल्ली एनसीआर, मुंबई, पुणे, कोलकाता, सूरत, अहमदाबाद, इंदौर, जयपुर, जोधपुर, नाथद्वारा, रांची, अकोला, अमरावती, चंद्रपुर, हिसार, सोनीपत, अबोहर, गुरदासपुर और होशियारपुर सहित कुछ अन्य शहरों के सिलेक्टेड मिराज सिनेमाज में किया जाएगा।

मिराज सिनेमाज के साथ एक एडवेंचर जर्नी पर निकलें क्योंकि हम आपको क्रिकेट सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने और विश्व कप के फाइनल का गवाह बनने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं, जहां हर पल में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा। क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है; यह भारत के लिए एक गहरा लगाव है, जो जुनून, एकता और गौरव के धागे बुनती है।

बड़ी स्क्रीन पर बड़ी संख्या में जोश और जुनून से लबरेज क्रिकेट फैंस के साथ गर्मजोशी से भरे माहौल में वर्ल्ड कप फिनाले का आनंद लेने के लिए हमारे साथ जुड़े। पिच की बाउंड्री से परे जाने वाले इस यूनिक कनेक्शन  का हिस्सा बनने का मौका न चूकें। स्क्रीनिंग शेड्यूल और टिकट की कीमतों सहित अधिक जानकारी के लिए, हमारे ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें या हमारी वेबसाइट www.mirajcinemas.com पर जाएं। आइए स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का जश्न मनाने के लिए एक साथ आएं क्योंकि, भारत के लिए, क्रिकेट सिर्फ एक खेल से कहीं अधिक है – यह एक भावना है जो हम सभी को एकजुट करती है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला