आईएमएस नोएडा में विश्व रेडियो दिवस पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Eros Times: नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में विश्व रेडियो दिवस पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। पत्रकारिता एवं जनसंचार के छात्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर वक्ता आईएमएस के एलुमनाई एवं हिन्दुस्तान टाइम्स पॉडकास्ट के पॉडकास्टर एवं रेडियो जॉकी शिखर वार्ष्णेय ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं आज के कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते ने अपने सूचना, मनोरंजन एवं शिक्षा पर आधारित रेडियो कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस के महानिदेशक प्रो.(डॉ.) विकास धवन के कहा कि रेडियो सूचना, ज्ञान और मनोरंजन का ऐसा साधन है, जिसने एथिक्स को आज भी बनाए रखा है। रेडियो संगीत से लेकर समाचार और कहानी से लेकर कथा को रोचक अंदाज में पेश करता है जिससे बातों-बातों में ही समाचार याद करा देता है। उन्होंने बताया कि आज की पीढ़ी को मनोरंजन के सही तरीके को अपनाना होगा जो उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त करे। कार्यक्रम के दौरान प्रो. धवन ने विद्यार्थियों को अपने कौशल विकास पर जोर देने की सलाह दी उन्होंने कहा कि कामयाबी के लिए रोज के 24 घंटों का श्रेष्ठ प्रबंधन और प्रोफेशन में कामयाबी के लिए पैशन सहित स्किल्स पर महारत पाना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान शिखर वार्ष्णेय ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पॉडकास्टिंग के चलन के साथ रेडियो दायरा व्यापक हो गया है। आज यह सूचना एवं मनोरंजन के साधन के साथ-साथ शिक्षित करने वाला संसाधन भी है।

कार्यक्रम के दौरान सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने कहा कि आईएमएस नोएडा ने वर्ष 2009 में नोएडा एवं गाजियाबाद का पहला सामुदायिक रेडियो को प्रारंभ किया। जिसे तीन बार भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया है। हमारी कोशिश है कि हम समुदाय के साथ जुड़ कर लोगों के हितों में सतत प्रयत्नशील रहें। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम के दौरान आईएमएस के महानिदेशक प्रो.(डॉ.) विकास धवन ने एनटीपीस एवं बाल विकास योजना गौतमबुद्ध नगर द्वारा समर्थित वार्षिक अभियान न्यूट्री इंडिया कैंपेन की शुभकामनाएं दी। वहीं आज के कार्यक्रम के दौरान संस्थान के जनसंचार विभाग के सभी शिक्षक एवं छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस