मज़दूरों को मिली राहत तपती दोपहरी मैं नही करना होगा काम

गर्मी से बचाव के लिए नोएडा प्राधिकरण का रैन बसेरा*

_-राजेश बैरागी-_
EROS TIMES नोएडा:यह गर्मी का प्रकोप है और मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम की मानवीय संवेदना कि नोएडा प्राधिकरण पहली बार निराश्रित लोगों और गरीब मजदूरों के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था कर रहा है। यही नहीं रैन बसेरे में पंखे,कूलर,ठंडे पेयजल की व्यवस्था भी की जा रही है। इस रैन बसेरे में एक साथ पचास लोग ठहर और आराम कर सकेंगे। यह आज 30 मई से काम करना शुरू कर देगा। इसके साथ ही नोएडा प्राधिकरण ने फील्ड में काम करने वाले अपने कर्मचारियों को धूप और गर्मी से बचाने के लिए नया कार्य समय तय किया है। सिविल,जल, सीवर, उद्यान आदि कार्यों में लगे कर्मचारी अब सुबह छः बजे से दस बजे तक और शाम चार बजे से रात्रि आठ बजे तक काम करेंगे। सफाई कर्मियों का कार्य समय सुबह छः बजे से बारह बजे तक निश्चित किया गया है। प्राधिकरण क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डर साइटों पर भी श्रमिकों को दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक सवेतन छुट्टी देने का आदेश दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि सामान्य दिनों में जीवन यापन की आपाधापी में मशगूल रहने वाला समाज किसी भी प्रकार की आपदा के समय एक दूसरे को राहत पहुंचाने के कार्यों में जुट जाता है। कोरोना महामारी के समय ऐसा ही देखा गया था। वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने हाल ही में शहर के विभिन्न स्थानों पर निराश्रित पशुओं के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था कराई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में तीन स्थानों पर प्याऊ लगवाई है।हाल ही में नोएडा में यातायात पुलिस और होमगार्ड्स ने भी ठंडे पानी की प्याऊ लगाकर मानवता का संदेश दिया था।(नेक दृष्टि)

  • admin

    Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट नक्शे पर गाजियाबाद स्थित वेव सिटी तेजी से एक प्रमुख ‘स्मार्ट डेस्टिनेशन’ के रूप में उभर रही है। लगभग 4,200 एकड़ में फैली इस टाउनशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 7 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 12 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 10 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली