दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में तेज़ी से हो रहे काम, दशरथपुरी में सड़कों व नालियों का निर्माण कार्य हुआ पूरा

अरविंद केजरीवाल ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के दशरथपुरी कॉलोनी में 76 सड़कों और 152 नालियों के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

पहले कच्ची कालोनियों का बुरा हाल था, रिश्ते तक नहीं आते थे, अब जाकर सबको इज्जत और सम्मान की जिंदगी मिली है

पहले की सरकारें दो सड़क बनाकर वोट ले लेती थीं, लेकिन मैं केवल दो सड़क बनाकर वोट नहीं मांगूंगा, सारी सड़कें बनाऊंगा

2020 के चुनाव में केंद्र सरकार ने कच्ची कालोनियों को पक्की करने को कहा था, लेकिन नहीं किया, इनकी नीयत खराब है, हमारी नीयत ठीक है

65 साल में 1700 कच्ची कालोनियों में से 250 में ही सड़कें बन पाई थी, हमने 7 साल में ही 850 कालोनियों की सड़कें बनवा दी, दिसंबर 2024 तक सारी सड़कें बनवा देंगे- अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता ने ईमानदार सरकार चुनी है, हम हर चीज में पैसे बचाते हैं, इसीलिए इतने सारे काम कर पा रहे हैं

Eros Times: दिल्ली के हर घर में 24 घंटे और साफ पानी पहुंचाने का मेरा सपना है, ताकि लोग टोंटी से सीधे साफ पानी पी सकें सुप्रीम कोर्ट ने चुनी हुई सरकार को सारी शक्तियां दी थी, जिसे इन्होंने अध्यादेश लाकर छीन लिया, लेकिन मैं कोई काम नहीं रूकने दूंगा हमें पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के लोगों का साथ देगा और फिर से सारी शक्तियां वापस दिलाएगाअरविंद केजरीवाल बुधवार को द्वारका विधानसभा क्षेत्र स्थित दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के दशरथपुरी कॉलोनी में सड़कों और नालियों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां हमने कुल 76 सड़कें नई बनवा दी हैं। वैशाली, डाबड़ी एक्सटेंशन, दुर्गा पार्क, वशिष्ठ पार्क, रघु नगर और सागरपुर में भी सड़कें, सीवर लाइन, पानी की नई लाइन, गैस की लाइन समेत सारा काम करा दिया है। ये सब काम होने से स्थानीय लोग बेहद खुश हैं। सीएम ने कहा कि पहले दिल्ली की कच्ची कालोनियों का बहुत बुरा हाल था। लोगों के यहां रिश्ते तक नहीं आते थे। लेकिन अब सड़कें और नालियां बन गई हैं और सबको इज्जत व सम्मान की जिंदगी मिल रही है। पहले की सरकारें दो सड़क बनाकर लोगों से वोट ले लेती थीं। लेकिन मैं केवल दो सड़क बनाकर वोट नहीं मांगूंगा, बल्कि सारी सड़कें बनाऊंगा। दिल्ली के लोगों ने एक ईमानदार सरकार चुनी है। हम लोग हर चीज में पैसे बचाते हैं। इसीलिए हम इतने सारे काम कर पा रहे हैं।

दिल्ली के दशरथपुरी कॉलोनी में किए गए विकास कार्य के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल ने नई सड़कें, सीवर और पानी व सीवर की पाइप लाइन का कार्य पूरा होने पर दशरथपुरी के निवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में यहां पर चलने की भी गुंजाइश नहीं होती थी। अन्ना आंदोलन के बाद हम लोगों ने आम आदमी पार्टी बनाई थी और 2013 में पहला चुनाव लड़ा था। उस वक्त मैं कई इलाकों मे जाता था। खासकर कच्ची कालोनियों में पदयात्रा करता था। उन दिनों बारिश का मौसम था। उसी कीचड़ के अंदर हम लोग पदयात्रा किया करते थे। तब हम लोग देखते थे कि कच्ची कालोनियों का कितना बुरा हाल है। मैं सोचता था कि दिल्ली देश की राष्ट्रीय राजधानी है। जब हम राजधानी कहते हैं तो इंडिया गेट याद आता है। लेकिन असली दिल्ली तो कच्ची कालोनियों में बसती है। सारी आबादी तो कच्ची कालोनियों में रहती थी। फिर किसी ने कच्ची कालोनियों पर ध्यान नहीं दिया। 

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 2013 में कीचड में ही चुनाव प्रचार करते हुए एक घर में पानी पीने के लिए रूका। मैं उनके घर बैठ गया। उन्होंने बताया कि कच्ची कालोनियों को बहुत बुरा हाल है। हमारे यहां रिश्ते तक नहीं आते हैं। रिश्तेवाले आते हैं और कच्ची कालोनियों के हाल देखकर चले जाते हैं। बहुत बुरा हाल था। लेकिन अब दशरथपुरी कालोनी की सारी गलियां बन गई हैं। अब सबको इज्जत और सम्मान की जिंदगी मिली है, कच्ची सड़कों से निजात मिली है। दशरथपुरी, वैशाली एक्सटेंशन और डाबड़ी एक्सटेंशन के अंदर विकास कार्य पूरा हो गया है। कालोनी में घर के आगे-पीछे की गली और सारी मुख्य सड़क बन गई है। अब दुर्गा पार्क में काम चल रहा है। दुर्गा पार्क में भी अधिकांश काम पूरा हो गया है। सिर्फ एक-दो सड़क का काम बाकी है। वशिष्ठ पार्क, रघु नगर और सागरपुर वार्ड में सीवर का काम पूरा हो गया है और अब सड़क काम पूरा होने वाला है। इंदिरा पार्क एक्सटेंशन में भी काम चल रहा है। कुल 76 सड़कें बनी हैं, जिनकी लंबाई 7.5 किलोमीटर है। 152 नालियां बनी हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले पूरी विधानसभा में दो सडक बना देते थे, उसी के नाम पर लोगों से वोट मांग लेते थे। इनका एक चुनाव केवल दो सड़क बनाकर निकल जाता था। मैं आम आदमी हूं। आप लोगों की ही तरह हूं। पहले तो मैं कुछ भी नहीं था। आज से 10 साल पहले इस देश में मुझे कोई नहीं जानता था। दिल्ली की जनता ने अपना प्यार दिया और मुझे इतनी बडी जिम्मेदारी दे दी। मुझे राजनीति करने नहीं आती है। मैं काम करने आया हूं। मैं केवल दो सड़क बनाकर वोट नहीं मांगूंगा। मैं सारी सड़क बनाउंगा। जब मैंने 2020 का चुनाव लड़ा था, तब भी मैने कहा था कि मेरा पांच साल का काम अच्छा लगा हो तो वोट देना, नही तो मत देना। हम सारे काम करेंगे। हमें दिल्ली ठीक करनी है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक सारी पार्टियों ने अब तक सबसे ज्यादा राजनीति कच्ची कालोनियों पर ही की है। हर चुनाव के पहले ये पार्टियां कहती थीं कि हमें वोट दे दो, हम कच्ची कालोनियों का विकास कर देंगे। 2020 के चुनाव में केंद्र सरकार ने भी आकर बोला कि कच्ची कालोनियों को पक्की करेंगे। लेकिन कोई कुछ नहीं करता है। इनकी नीयत खराब है। हमारी नीयत ठीक है। जब हमारी सरकार बनी। उससे पहले 65 साल में दिल्ली में स्थित 1700 कच्ची कालोनियों में से 250 कच्ची कालोनियों की सड़कें बनी थीं। वहीं, पिछले 7 साल में मैंने 850 कच्ची कालोनियों के अंदर सड़कें बनवा दी है। हमारी सरकार से पहले 850 कच्ची कालोनियों में पानी की पाइप लाइन डाली गई थी और हमारी सरकार ने दिल्ली की सारी कच्ची कालोनियों में पानी की पाइप लाइन डलवा दी है। अब सीवर के कनेक्शन भी डाले जा रहे हैं। अगले साल दिसंबर तक दिल्ली की कच्ची कालोनियों की सारी सड़कें बनवा देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई लोग मुझसे कहते हैं कि इतने पैसे कहां से आते हैं। 65 साल में 250 कलोनियों में सडके बनवाई और मैंने सात साल में 850 कालोनियों में सडकें बनवा दी। हमारे पास इतने पैसे इसलिए आते हैं, क्योंकि हमारी सरकार ईमानदार हैं। दिल्ली की जनता ने ईमानदार सरकार चुनी है और ईमानदार लोगों को वोट दिया है। हम हर चीज में पैसे बचाते हैं। दिल्ली देश का अकेला राज्य था, जहां 24 घंटे बिजली आती थी और फ्री बिजली आती थी। दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी 24 घंटे बिजली आती है और फ्री बिजली आती है। 2014 में जब हमारी 2015 में सरकार बनी तब 7-8 घंटे पावर कट लगते थे। दिल्ली के शिक्षा मॉडल की आज पूरे देश में चर्चा हो रही है। सरकार ने शानदार स्कूल बना दिए और अच्छी पढ़ाई हो रही है। पूरी दिल्ली में बहुत सारे मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं और सबका इलाज फ्री है। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आने वाले समय में दिल्ली के हर घर के अंदर 24 घंटे पानी पहुंचाना चाहता हूं। इस कार्य में मैं लगा हुआ हूं। ताकि कोई अपने घर में टोंटी खोले तो उसमें साफ पानी आए। आरओ की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। पहले पावर कट लगते थे, तो जेनरेटर और इनवर्टर लगाना पड़ता था। अभी साफ पानी के लिए हर घर में फिल्टर और आरओ लगाना पड़ता है। मेरा सपना है कि कुछ सालों में दिल्ली के अंदर टोंटी से हाथ लगाकर सीधा पानी पी लेना। साफ पानी आए और 24 घंटे पानी आएगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम सब को यमुना साफ करनी है। मैंने ठाना हुआ है कि हमें यमुना को साफ करना है। दिल्ली की सारी सडकें बनवाई है। दिल्ली की जनता ने दिल्ली नगर निगम की जिम्मेदारी हमें दे दी। इसके लिए बहुत शुक्रिया। दशरथपुरी के तीनों पार्षद आम आदमी पार्टी के चुने गए हैं। अब हम पूरी दिल्ली को साफ करने की तैयारी शुरू कर रहे हैं। मैंने अपने सारे पार्षदों और अफसरों को बोला है कि जहां भी कूडा है, उसको उठाओ। एक बार दिल्ली को साफ करो। हम सिस्टम बना रहे हैं। हम बहुत सारी मशीनें लेकर आएंगे। जिससे मैकेनिकल स्वीपिंग होगी, सड़कों की धुलाई करेंगे। जैसे अमेरिका-यूरोप जैसे बड़े देशों में होते हैं, वैसे ही दिल्ली में भी सफाई होनी चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता रोज अखबारों में पढ़ती है कि किस तरह से हमारे काम में अडचन लगाने कोशिश की जा रही है। अभी सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारत एक जनतंत्र है और जनतंत्र में जनता मालिक है। जनता वोट देती है और अपनी सरकार चुनती है। जिस सरकार को जनता चुनती है, उस सरकार को काम करने के सारे अधिकार और शक्तियां होनी चाहिए। 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों को काम करने की सारी शक्ति होनी चाहिए। इसके बाद आठ दिन के अंदर 19 मई को इन्होंने अध्यादेश लाकर दिल्ली सरकार की सारी शक्तियां फिर से छीन ली। लेकिन मैं दिल्ली की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप चिंता मत करना, मैं हूं। मैं काम नहीं रूकने दूंगा, चाहे जो हो जाए। पहले तो मैं कुछ भी नहीं था। फिर भी रामलीला मैदान में बैठ कर इनसे काम करवा लेता था। अब तो मुख्यमंत्री हूं। इसलिए काम सारे होंगे। हो सकता है कि काम की गति थोड़ी सी कम हो जाए। अगर सारी शक्तियां आ जाएं तो जिस काम में एक साल लगता है, वो काम 10 दिन में हो सकता है। मैं कोई काम रूकने नहीं दूंगा। आपके स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक, दवाइयां, टेस्ट जो मुफ्त हैं, वो चलते रहेंगे। बिजली-पानी मिलता रहेगा। हमने सुप्रीम कोर्ट में केस किया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के लोगों का साथ देगा और फिर से सूप्रीम कोर्ट हमें शक्तियां दिलाएगा। ताकि हम जोरशोर से काम कर सकें। मैं दिल्ली की जनता का शुक्रिया करना चाहता हूं कि आपने अपने बेटे- अपने भाई को इतना प्यार और आशीर्वाद दिया। ये प्यार और आशीर्वाद मुझ पर बनाए रखना। इसके अलावा मुझे और कुछ नहीं चाहिए। मैं दिल्ली की जनता के लिए जिंदगी भर लड़ता रहूंगा। मेरी आखिरी सांस दिल्ली की जनता के लिए है। 

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज द्वारका विधानसभा की दशरथपुरी कॉलोनी में स्थानीय लोगों के बीच गया, यहाँ हमने कुल 76 सड़कें नई बनवा दी हैं। वैशाली, डाबड़ी एक्सटेंशन, दुर्गा पार्क, वशिष्ठ पार्क, रघु नगर और सागर पुर में भी सड़कें, सीवर लाइन, पानी की नई लाइन, गैस की लाइन, सारा काम करा दिया। ये सब काम होने से स्थानीय लोग बेहद खुश हैं।

केंद्र सरकार की गलतियों के चलते दिल्ली भर में बढ़ती गई कच्ची कालोनियां

इस दौरान शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सालों से यह बात कही गई कि दिल्ली की 40 फीसद आबादी कच्ची कालोनियों में रहती है। लेकिन कभी केंद्र सरकार से ये सवाल नहीं किया गया कि 40 फीसद आबादी कच्ची कॉलोनियों में क्यों रहती है। दशकों से दिल्ली में नई कालोनी बनाने का काम केंद्र सरकार की एजेंसी डीडीए को दिया गया। दिल्ली में आबादी बढती गई लेकिन डीडीए आबाद के मुताबिक पक्की कॉलोनियां नहीं काट पाई। इसलिए लोगों के रहने की जगह कमी होने लगी। इसीलिए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कच्ची कालोनियां बनी। केंद्र सरकार की गलती की वजह से दिल्ली में जरूरत के अनुसार दुकानों व कमर्शियल काम्प्लेक्स नहीं बनाए गए। इसलिए कच्ची कालोनियों बढ़ती गई और रिहायशी इलाकों के अंदर दुकानें बन गई। साथ ही कमर्शियल गतिविधियां भी शुरू हुई। इसमें लोगों की नहीं, डीडीए और केदं्र सरकार की गलती थी। क्योंकि डीडीए ने समय से लोगों के लिए आवासीय और व्यवसायिक गतिविधियों के अनुसार प्लाटिंग नहीं की गई और फ्लैट नहीं बनाए गए।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 8 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया