उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं को मिली धुएं से मुक्ति-सुरेन्द्र सिंह नागर

Eros Times: राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर ने ग्राम जेवर खादर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र व केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभांवित पात्र लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर, हिंदुस्तान विश्व में अग्रणी विकसित राष्ट्रों में शामिल होगा।

इस इस मौके पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने भी संबोधित करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र का सपना साकार होने की तरफ़ बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। केन्द्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ही, इसलिए किया जा रहा है कि विकास की दौड़ में समाज के अंतिम स्थान पर खड़े व्यक्ति को लाभ प्राप्त कराना है।”इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्राम छातंगा खुर्द में संबोधित करते हुए कहा कि “2017 से पहले यह जेवर अंधकार में विलीन हो गया था और इस जेवर को किसी अन्य शहर के नाम से जाना जाता था, लेकिन सिर्फ 06 साल के कार्यकाल में, आज जेवर ने विश्व के कोने-कोने में अपनी अमिट छाप छोड़ी है तथा विश्व मानचित्र पर अपने नाम को विख्यात किया है। आगामी वर्षों में यह क्षेत्र, उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी बनने जा रहा है और देश की जीडीपी में अपना अहम योगदान निभाएगा।”

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जेवर क्षेत्र के किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “धन्य है, जेवर की मातृभूमि के किसान, जिन्होंने विकास के लिए, अपनी जमीनों को दिया, तब जाकर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट, आज जेवर में बनने जा रहा है और यह सब संभव हो पाया है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के मिशन और विजन की वजह से।”

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि “विकसित भारत संकल्प यात्रा, अपने उद्देश्य पर खरी उतर रही है। यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विगत 09 वर्षों में समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए, योजना बनाई गई हैं और उन्हें पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य किया गया है।”

इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शिशु को अन्नप्राशन भी कराया। 

इस मौके पर उपरोक्त कार्यक्रमों में उपजिलाधिकारी जेवर श्री अभय प्रताप सिंह, एसीपी जेवर प्रवीण कुमार सिंह के साथ-साथ किसान कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर त्यागी, कृष्णपाल सिंह प्रधान, गोपाल कुमार, मुकेश प्रधान, वीरेन्द्र सिंह प्रधान, ज्ञानी सिंह, लायक राम पहाड़िया, सुशील शर्मा, हरीश शर्मा, मोनू गर्ग आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन