कुटुंबकम की अवधारणा से माननीय परिवार में जीना उत्सव पूर्वक संभव

Eros Times: नोएडा जीना उत्सव पूर्वक – वसुधैव कुटुंबकम मानवीय परिवार  संगोष्ठी का आयोजन संभावना सामाजिक कल्याणकारी समिति और ग्लोबल पीस फाउंडेशन इंडिया के संयुक्त तत्वावधान नोएडा मीडिया क्लब नोएडा उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई जिसमें विद्वान वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भारतीय संस्कृति के मानवीय पक्ष पर परिवार से लेकर विश्व परिवार तक वसुधैव कुटुंबकम मानवीय परिवार बनने की संभावनाओं पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत का मानवतावादी सनातन दृष्टिकोण ही एक वैश्विक परिवार के महान विचार को क्रियान्वित कर सकता है । जी 20, एनईपी 2020 और अनेक वैश्विक संगठनों में वसुधैव कुटुंबकम के विचार को प्राथमिकता से उठाया जा रहा है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नवाब सिंह नागर पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि भारतीय योग पद्धति और वसुदेव कुटुंबकम का विचार  को इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हो चुकी है। जिसके वैश्विक परिवार के महान विषयों की परिकल्पना को साकार करने में काफी सहायता मिली है।

नवाब सिंह नागर ने कहा कि भारत के बारे में यह सत्य है कि इसकी संस्कृति बहुत पवित्र और मानवीय रही है । उन्हीं पवित्र और मानवीय शिक्षा संस्कारों के आधार पर हम विश्व शांति स्थापित कर सकते है और विश्व को एक परिवार की संकल्पना देने में सफल हो सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुरेंद्र पाठक सलाहकार ग्लोबल पीस फाउंडेशन इंडिया द्वारा किया गया।अतिथियों का स्वागत और स्वागत वक्तव्य आशा मोहिनी संभावना सामाजिक कल्याणकारी समिति किया गया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में परिवार टूट रहे हैं पूरी दुनिया में एकल अभिभावक संख्या मैं वृद्धि हो रही है भारत में अनाथ बच्चों की संख्या में भी बहुत तेजी से बड़ी है। डॉ सी के भारद्वाज जो अध्यात्म और विज्ञान में समन्वय के विशेषज्ञ सावन आध्यात्मिक सत्संग सोसायटी नई दिल्ली ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भरत की विश्व संस्कृति को देश से बाहर के लोगों की द्वारा भी तेजी से शिकार किया जा रहा है जो कि एक उत्साह जनक पक्ष है। उन्होंने आध्यात्मिक योग की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए पारिवारिक जीवन में कैसे शक्ति प्राप्त की जा सकती है।

आचार्य प्रेम भाटिया संस्थापक अध्यक्ष भारतीय योग संस्थान दिल्ली, बहुत ही रोचक तरीके से परिवार में कैसे एकता सकती है और परिवार संघर्ष मुक्त हो सकते हैं इस पर अपने विचार व्यक्त किए उमरा श्री सर्वेश मित्तल राष्ट्रीय सलाहकार राष्ट्रीय सैनिक संस्था, द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि बच्चों को बचपन में ही ऐसे पवित्र संस्कार दिए जाने चाहिए जो उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाने में सहायता करें। उन्होंने कहा कि रोजगार परक शिक्षा प्रणाली को बदलकर संस्कार पर शिक्षा प्रणाली लागू करना समय की आवश्यकता है।

डॉ राकेश कुमार आर्य इतिहासकार और भारत को समझो अभियान समिति के राष्ट्रीय प्रणेता ने इस अवसर पर कहा कि भारत ही वह देश है जिसने विश्व को एक परिवार की अवधारणा वेद के माध्यम से कृण्वंतो विश्वमार्यम् के माध्यम से दी। हमारे ऋषियों ने ही वसुधैव कुटुंबकम का विचार दुनिया में फैलाया। इसी विचार को लेकर यूएनओ जैसी संस्था का निर्माण हुआ, परंतु वह आधी अधूरी संस्था है। क्योंकि उसका चिंतन इतना व्यापक नहीं है जितना हमारे विषयों का चिंतन व्यापक होता था। उन्होंने कहा कि संसार को परिवार की सबसे उत्तम व्यवस्था भारत ने ही प्रदान की। इसी प्रकार सामाजिक व्यवस्था को एक परिवार के रूप में भी भारत ने ही स्पष्ट किया । अंत में वैश्विक परिवार की कल्पना कर भारत के ऋषियों ने अपने चिंतन के माध्यम से समस्त वसुधा को एक परिवार मानने का उत्तम विचार और चिंतन संसार को दिया । हमारे लिए अपेक्षित है कि हम ऋषियों के द्वारा दिखाए इस चिंतन को उस समस्त संसार के लिए प्रस्तुत करें।

वरिष्ठ पत्रकार अनिल चैनल के सीईओ रहे आचार्य राम गोपाल शुक्ला ने कहा कि भारत अपने सांस्कृतिक वैभव को घूम पराकाष्ठा पर पहुंचाकर ही विश्व गुरु बना था आज हमारे लिए अपेक्षित है कि हम उसी सांस्कृतिक वैभव की पुनः स्थापना करें। इस अवसर पर श्री अनिरुद्ध कुमार पॉलीमर एंड टैक्सटाइल साइंटिस्ट समाजसेवी ने बहुत ही व्यवहारिक उदाहरणों से बताया कि एक दूसरे के विचारों का सम्मान कर परिवार में एकता को स्थापित किया जा सकता है और अध्यात्म श्रीमती मोना मेहरा फाउंडेशन सर्च एक्सपर्ट हैप्पी होम नोएडा ने परिवार के महत्व को और परिवार को बनाने वाले लोगों को सम्मानित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और उन्होंने कहा कि वह इसके लिए फैमिली मेकर सम्मान को स्थापित कर रही है।

आलोक कुमार वरिष्ठ पत्रकार ने इस अवसर पर परिवार के टूटने पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें हिजड़ों की ओर वापस जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। सुप्रसिद्ध समाजसेवी सत्य प्रकाश भारत में कहा कि परिवार को बचाए रखने के लिए व्यवस्था का परिवर्तनों की आवश्यकता है जिसके लिए सबको एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। मास मूवमेंट अभियान के प्रमुख श्रीनिवास मैं जोर देकर यहां की व्यवस्थाओं पर पुनर्विचार करना चाहिए क्योंकि उसके दुष्परिणाम बहुत ही गंभीर रूप से सामने आ रहे हैं।

सुरेंद्र पाठक ने बताया कि उनका यह संगठन भारत के परिवार को विश्व परिवार में परिवर्तित करने के लिए कार्य कर रहा है। भारत की परिवार संस्कृति विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त करें और जिस प्रकार के मानवीय और पवित्र संस्कार और संबंध प्राचीन भारत में हुआ करते थे उन्हें हम फिर से स्थापित करने में सफल हो सके। उन्होंने कहा कि वह अब तक ऐसे 100 से अधिक कार्यक्रम आने वाले समय में आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने आवाहन करते हुए यह भी कहा कि जिस प्रकार से सिंगल पेरेंट्स सोसाइटी और परिवार टूटने का क्रम इसके साथ में पारिवारिक लड़ाई झगड़े पढ़ रहे हैं उससे निपटने के लिए समाजसेवी संस्थाओं को आगे आकर इस मुद्दे पर समाज में संवाद को स्थापित करना चाहिए।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज