जब देने वाला अपनी हैसियत से देगा तो अभाव कहां रह जाएगा-धीरेंद्र शास्त्री

Eros Times: नोएडा हम सभी लोग प्रभु के दरबार में पहुंचकर अपनी हैसियत के हिसाब से मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना करते हैं, बस यहीं हमसे चूक हो जाती है। हम लोग अपनी हैसियत के हिसाब से मनोकामना लेकर पहुंचते हैं। उन्होंने कहा यदि हम प्रभु के ऊपर छोड़ दें तो वह अपनी हैसियत के हिसाब से हमको देगा। प्रभु के सामने हमारी हैसियत ही क्या है और जब देने वाला अपनी हैसियत से देगा तो अभाव कहां रह जाएगा। यह विचार सावन के पहले सोमवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रथम दिवस की कथा के दौरान व्यक्त किए हैं।

ग्रेटर नोएडा स्थित जैतपुरा में आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन शुरू हो चुका है। आयोजकों ने कथा श्रवण करने हेतु पहुंचने वालों के लिए बड़े स्तर पर प्रबंध किए हैं। बाहर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी पूरी तरह व्यवस्था की गई है। वर्षा होने के कारण श्रद्धालुओं को कुछ असुविधा का जरूर सामना करना पड़ रहा है किंतु आयोजकों द्वारा हो रही इस दुविधा पर भी प्रभावी नियंत्रण के कार्य किए गए हैं। पंडाल में पहुंचने के बाद किसी भी प्रकार की श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो रही है।

दिव्य दरबार 12 को

ग्रेटर नोएडा स्थित बागेश्वर धाम की कथा में दिव्य दरबार 12 जुलाई को प्रातः 11 बजे से लगेगा। इस दरबार में लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। भव्य रूप से बनाए गए पंडाल में सभी लाखों लोगों श्रद्धालुओं के बैठने का उचित प्रबंध किया गया है। अभी तक की कथाओं का पूरे देश का यह विशालतम पंडाल है, यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

सुरक्षा के कड़े प्रबंध

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री एवं उनके पहुंचने वाले तमाम श्रद्धालुओं के लिए ग्रेटर नोएडा के आयोजकों ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हुए हैं। तमाम पुलिस फोर्स के साथ-साथ निजी सुरक्षा गार्ड, सेवादार, तमाम पुलिस कर्मचारी तथा सीसी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था को अंजाम दिया जा रहा है। कथा स्थल पर बड़े स्तर पर पार्किंग व्यवस्था की गई है।

कथा स्थल तक पहुंचना बेहद आसान

कथा स्थल को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सामने जैतपुरा गांव के पास ढाई सौ बीघे में बड़े स्तर पर कथा पंडाल का निर्माण किया गया है। ग्रेटर नोएडा पहुंचकर सिर्फ मेट्रो ट्रेन की जा रही लाइन को पकड़ना होगा। इसके सहारे चलते हुए जहां मेट्रो लाइन खत्म हो जाती है वहीं भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में पहुंचने के लिए मेट्रो ट्रेन का भी प्रयोग किया जा सकता है। बस का साधन कुछ परेशान कर सकता है लेकिन ई-रिक्शा द्वारा कथा स्थल तक पहुंचा जा सकता है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 94 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान