हम भाजपा के नेताओं द्वारा घृणित मानसिकता और उकसाने वाले बयानों तथा समाज को बांटने की कोशिशों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े- देवेन्द्र यादव

EROS TIMES:  नई दिल्ली, सितंबर, 2024 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेन्द्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और हिंसा की सोच रखने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि किसी भी तरह की हिंसा की दुर्भावना और भाईचारे को कमजोर करने वाले बयान व भाषा देश को कमजोर करती है। कल भाजपा के कुछ नेताओं की तरफ से हमारे नेता  राहुल गांधी  के प्रति जो बयान सार्वजनिक रूप से आए है वो निश्चित तौर पर समाज को बांटने और भाईचारे को कमजोर करने का प्रयास है। कांग्रेस इस तरह के बयानों और शब्दों की पुरजोर निंदा करती हैं।

 देवेन्द्र यादव ने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4080 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा में इसी नफरत और हिंसक सोच के खिलाफ लोगों में भाईचारा और सदभावना को बढ़ाने के लिए काम किया था। राहुल गांधी के संदेश में स्पष्ट था कि किसी भी तरह की नफरत और भेदभाव और हिंसा के खिलाफ हम सभी को मिलकर प्रेम और मौहब्बत के रास्ते पर चलना है। इसी भावना के तहत राहुल  ने अपनी अमरीकी यात्रा के द्वारा स्पष्ट किया कि उनके मन में देश के प्रधानमंत्री व भाजपा नेता श्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए कोई दुर्भावना नही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिलाने वाली कांग्रेस का रास्ता महात्मा गांधी  के समय से ही धर्म निरपेक्ष और अहिंसा का रहा है और आजादी के बाद से ही गरीबों, वंचितो के उत्थान लिए काम किया। वर्तमान की विकट परिस्थितयों में हमारे नेता  राहुल गांधी देश के गरीब, शोषित, वंचितों, पिछड़ों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे है, जिसके तहत उन्होंने लगभग 6300 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से महाराष्ट्र तक की।

 देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस भी लगातार दिल्ली के कमजोर तबके व आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों विशेषकर पुर्नवासित कॉलोनियों, झुग्गी झौपड़ी, स्लम और मलीन बस्तियों में रहने वाले लोगों के अधिकारों के सरंक्षण और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत हैं व इनको विशेष रुप से संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ दलितों और गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही हैं।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि हम भाजपा के नेताओं द्वारा इस तरह की घृणित मानसिकता और उकसाने वाले बयानों तथा समाज को बांटने की कोशिशों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम भाजपा नेतृत्व से पूछना चाहते है, क्या भाजपा इस तरह के बयानों को संरक्षण व बढ़ावा देती है या समाज को बांटने वालों के खिलाफ भाजपा नेतृत्व कार्यवाही करेंगा।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 7 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 9 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस