साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए हम सभी को उठाने होंगे कदम – धीरेंद्र सिंह

“स्वच्छ उत्तर प्रदेश-स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सफाई को, हमें अपना स्वभाव का हिस्सा बनाना होगा”

Eros Times: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्राम कासना के पास स्थित ग्राम नटों की मढैया के प्राइमरी विद्यालय में जनसंवाद के माध्यम से ग्रामवासियों की जनसमस्याओं को जाना। इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा को मौके पर ही कैंप के माध्यम से शुक्रवार से पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाने के लिए निर्देश निर्गत किया। उपरोक्त ग्राम में ही भ्रमण के समय टूटी हुई पुलिया और नालियों की साफ सफाई के लिए मौके पर उपस्थित ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी रजनीकांत मिश्रा व हिमांशु को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता का संदेश दिया तथा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी का सपना था कि हमारा देश, हमारा राष्ट्र स्वच्छ रहे और स्वस्थ्य रहे। इस स्वच्छता अभियान को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार बढ़ाया है तथा पूरे देश को संदेश दे रहे हैं कि अपने घर, अपने देश को अपने राज्य को स्वच्छ रखें। स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण है। स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता रहना जरूरी है।”

अंत में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जेवर विधानसभा के सेक्टर पाई 1 की एनएफएल सोसाइटी में पहुंचकर सेक्टरवासियों से जन संवाद के माध्यम से उनकी समस्याएं जानी। सेक्टर वासियों ने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह को उपरोक्त सोसाइटी में स्ट्रीट लाइट, पार्कों का रखरखाव तथा जलापूर्ति जैसी समस्याओं से अवगत कराया।

समस्याओं के समाधान के लिए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उपस्थित ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को शीघ्र समाधान किए जाने के निर्देश निर्गत किया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 106 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला