जल बोर्ड के अधिकारियों संग चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा करने पहुंचे जल मंत्री सौरभ भारद्वाज

बीते दिनों यमुना में बाढ़ आने की वजह से प्लांट में पानी भर जाने की वजह से बंद करना पड़ा था प्लांट

एक बार फिर यमुना में जल स्तर बढ़ने के चलते चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री सौरभ भारद्वाज

पिछली बार पानी भरने की वजह का पता लगाकर सरकार ने सभी तैयारियां की, उम्मीद है इस बार यमुना का पानी प्लांट के भीतर नहीं जा सकेगा

पूरी क्षमता के साथ चल रहा है प्लांट किसी प्रकार की कोई समस्या देखने को नहीं मिली

Eros Times: हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण यमुना में एक बार फिर से जलस्तर बढ़ने लगा है I बढ़ते जलेसर को देख दिल्ली सरकार ने कमर कस ली है I इसी कड़ी में माननीय जल मंत्री  सौरभ भारद्वाज ने चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया I निरीक्षण के दौरान जल बोर्ड के आला अधिकारी भी मंत्री सौरभ भारद्वाज के संग मौके पर मौजूद रहे I 

जैसा की ज्ञात है बीते दिनों हरियाणा की ओर से हथिनी कुंड बैराज के द्वारा भारी मात्रा में पानी दिल्ली की तरफ छोड़ा गया जिसके कारण यमुना में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था, जिसके चलते यमुना के नजदीक स्थित चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में भी पानी भर गया था और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को मजबूरन बंद करना पड़ा था I एक बार फिर से हरियाणा की तरफ से हथिनी कुंड बैराज के द्वारा दिल्ली की तरफ लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण यमुना में जलस्तर फिर से बढ़ गया है और यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इस बार पूरी तरह से कमर कस ली है I दिल्ली सरकार ने पिछली बार जिन क्षेत्रों में यमुना का पानी निकलकर दिल्ली की सड़कों पर आ गया था उन जगहों को चिन्हित करके वहां पर दीवार तथा अन्य व्यवस्था करके पानी को रोकने का इंतजाम किया है और इन सभी चिन्हित बिंदुओं की निगरानी करने के लिए दिल्ली सरकार ने 60 अलग-अलग टीमों का गठन किया है जो कि इन जगहों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं, और हर प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए बिल्कुल तैयार है I 

किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह मुस्तैद है I उसी श्रृंखला में माननीय मंत्री सौरभ भारद्वाज ने चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया I इससे पहले बीते रविवार को मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया था I मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि मौके पर मौजूद अधिकारियों से मैंने जानकारी ली है, अधिकारियों के मुताबिक पूरा प्लांट अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रहा है और प्लांट में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है और जो तैयारियां इस बार हमने बाढ़ के पानी से निपटने के लिए की है, उसको देखते हुए हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार बाढ़ के पानी का कोई भी असर प्लांट पर नहीं होगा और प्लांट इसी तरह पूरी क्षमता के साथ चलता रहेगा ! मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पिछली बार बाढ़ का पानी प्लांट में घुसने की वजह से वजीराबाद चंद्रावल और ओखला प्लांट को बंद करना पड़ा था, जिसका परिणाम यह हुआ कि दिल्ली में लगभग 25% पानी का उत्पादन बाधित हुआ था, परंतु इस बार दिल्ली सरकार ने पूरी तैयारियां की हुई है और हमें पूरी उम्मीद है, कि किसी भी प्रकार से प्लांट को बंद करने की नौबत नहीं आएगी और दिल्ली में पानी की आपूर्ति बिना विलंब होती रहेगी I

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया