नोएडा: सुविधा शुल्क के फेर मे लगातार व्यापारियों का हो रहा उत्पीड़न

खाद्य सुरक्षा अधिकारी  ओमपाल सिंह द्वारा अनुचित जांच के सन्दर्भ मे आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नोएडा इकाई के जिला अध्यक्ष नरेश कुच्छल के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल ने डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट नागेंद्र प्रताप सिंह एवं सिटी मजिस्ट्रेट रामानुज सिंह से  मुलाक़ात की और व्यापारियों से सुविधा शुल्क  न मिलने पर उनके मान सम्मान और प्रतिष्ठान की छवि खराब करने के सनर्भ मे एक ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञात हो  सुविधा शुल्क वसूलने की मंशा से दिनांक 7-3-2017 को  सेक्टर 18 स्तिथ मेसर्स नत्थू स्वीट्स मे खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री ओमपाल सिंह ने मिष्ठानों की गुणवत्ता की जाँच  हेतु कार्यवाही की ।
नरेश कुच्छल ने बताया कि खाद्य आपूर्ति अधिकारी ओमपाल सिंह  ने कर्मचारियों मे डर व्यापत करने हेतु  जाँच के लिए 5 प्रकार के सैम्पल भरे और तत्पश्चात 3 सैम्पल वहीँ छोड़ दिए और 2 सैम्पल रख लिए जिसका पूर्ण विवरण सी0सी0 टीवी पर है । उन्होंने जबरन दबाव बनाकर उनसे किसी फॉर्म पर हस्ताक्षर करवा लिए और जो मिष्ठान सैम्पल के रूप मे ले गए उसकी कोई पावती भी नहीं दे गए।  इससे ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी मंशा सुविधा शुल्क न मिलने पर प्रतिष्ठान की छवि को खराब करना है। त्योहारों पर ही  पनीर,मावा, इत्त्यादि के मिष्ठानों की बिक्री होती है ऐसे मे जबरन अधिकारी द्वारा सेंपल भरना निंदनीय है । उक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी पहले भी अन्य प्रतिष्ठानों में सुविधा शुल्क लेने मे संलिप्त पाया गया है और खाद्य विभाग द्वारा कई बार उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही भी की गई है ।परन्तु ओमपाल सिंह जैसे अधिकारी सुविधा शुल्क के फेर मे लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न कर उनके मान सम्मान और छवि को ख़राब कर रहे हैं। इसलिए आप से नम्र निवेदन है कि ऐसे सुविधा शुल्क लेने वाले अधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाए और नोएडा जैसे साफ़ एवं स्वछ शहर को ऐसे अधिकारियों से निजात दिलवाई जाए ताकि व्यापारियों का उत्पीड़न न हो और वह सम्मान के साथ अपना व्यापार संचालित कर सके। मिडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश गौड़ ने बताया कि स्थानीय व्यापारी खुद मिलावट का विरोध करते हैं और वह चाहते हैं कि खाद्य पदार्थों मे जहाँ भी मिलावट हो उन पर कार्यवाही होनी चाहिए परंतु व्यापारियों को अनायास ही परेशान ना किया जाये ।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस