Eros Times: नोएडा पेइंग गेस्ट हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में तीसरी बार विशेष त्यागी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए इसी के साथ कार्यकारिणी के समस्त लोग भी निर्विरोध चुने गए।
अध्यक्ष विशेष त्यागी ने कहा कि मैं सभी पेइंग गेस्ट हाउस ओनर के हित में कार्य करूंगा और उनकी बिजली पानी व प्राधिकरण से संबंधित सभी समस्याओं के समाधान कराने का प्रयास करूंगा। इस बार चुने गए पदाधिकारी में अभिषेक सिंघल सौरभ जुनेजा कपिल तलवार अंकुर बंसल शमा परवीन किमी भाटिया राम प्रवेश निर्विरोध चुने गए।
चुनाव अधिकारी विश्वेश्वर सिंह व विकास सोम ने चुनाव संपन्न कराएं।






