केंद्रीय मंत्री विजय सांपला लव कुश में हिमावन्त बनेेंगे

दिल्ली:EROS TIMES: केंद्र की मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवमं सशक्तिकरण राज्यमंत्री विजय सांपला इस बार लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रामलीला में पार्वती के पिता हिमावन्त का किरदार निभाते नजर आएंगे।
तीन मूर्ति लेन स्थित अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री विजय सांपला ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए स्वीकार किया कि पिछले दिनों लीला कमिटी के चैयरमैन अशोक अग्रवाल लीला कमिटी के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिले और पिछले वर्ष की भांति इस साल भी लीला में एक अहम किरदार करने का अनुरोध किया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
सांपला के मुताबिक मैंने राजनीति का सफर शुरू करने से पहले खाड़ी देशों में प्लम्बर का काम किया, अगर आज मैं इस मुकाम पर पहुंच पाया हूं तो यह सब भगवान श्रीराम की कृपा है। सांपला ने कहा पिछले साल मैंने लवकुश रामलीला के मंच पर निषाद राज का किरदार अदा किया था जिसके बाद मुझे मंत्रीमंडल के साथियों और मेरे नजदीकी लोगों ने रामलीला में किरदार करने के लिए बधाई दी, यहीं वजह थी कि मैँ इस बार भी मैं प्रभु श्री राम की तन से सेवा करना चाहता था, अब जब मुझे लीला मंचन के पहले ही दिन मंच पर हिमालय का किरदार निभाने का मौका मिला है तो मैं अभी से अपने किरदार को पॉवरफुल ढंग से निभाने में जुट गया हूं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा मैं रामलीला में अपनी राजनीति की दुकान को चमकाने के लिए नहीं आता हूं, इस लिए मैं रामलीला के मंच से कभी राजनीति की बात नहीं करता। वहीं सांपला ने एक सवाल के जवाब में कहा यह दूसरी बार है जब मैं खुद को एक राज नेता नहीं बल्कि एक अभिनेता के रूप में देख रहा हूं, लीला कमिटी ने मुझे श्री राम की सेवा करने का दूसरी बार मौका दिया है तो मुझे ऐसा लगता है कि जैसे प्रभु श्री राम चाहते है कि मैं उनकी सेवा करूं। वहीं जब जब उनसे वास्तविक जीवन के रावण के बारे में पूछा गया तो सांपला का जवाब था करप्शन और गंदगी और इक्कीसवी सदी के समाज में फैला अंध विश्वास ही उनकी नजर में सबसे बड़े रावण है।

लव कुश रामलीला के चैयरमैन अशोक अग्रवाल ने इस मौके पर कहा यह प्रभु श्रीराम का चमत्कार है कि लीला के मंच पर केंद्र सरकार में मिनिस्टर से लेकर सांसद, विधायक, क्रिकेटर, और अलग अलग फील्ड के लोग लीला में किरदार निभाते है।
अशोक के मुताबिक मोदी सरकार के दो सीनियर मंत्रियों सहित बॉलिवुड के दिग्गज और बॉक्स आफिस पर राज करने वाले कई नामी गिरामी स्टार्स उनके संपर्क में है और आने वाले दिनों में वह मीडिया के सामने वह बताएंगे कि इस साल लीला में वह कौन सा किरदार निभा रहे है।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग