महेश भट्ट और पूजा भट्ट लेकर आए नाटक- डैडी

 दिल्ली:EROS TIMES: फिल्म निर्माता महेश भट्ट और उनकी बेटी पूजा भट्ट हाल ही में दिल्ली में अपने नाटक ‘डैडी’ की स्क्रीनिंग के लिए थे। नाटक ‘डैडी’ महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म ’डैडी’ से प्रेरित थी, जिसका मंचन मंडी हाउस स्थित श्रीराम सेंटर में हुआ।

‘डैडी’ का मूल विषय महेश भट्ट की शराब के साथ व्यक्तिगत लड़ाई से पैदा हुआ था। एक समय में महेश भट्ट को पीने की भयंकर लत लग गई थी, जिसने इनके व्यक्तिगत जीवन को अपरिवर्तनीय रूप से प्रभावित किया, जब तक कि वह अपनी मूर्खता को महसूस नहीं कर पाए। आखिरकार, इन्होंने खुद में अच्छी आदत डालने का फैसला किया।

‘डैडी’ पूजा भट्ट की पहली फिल्म थी, जिसे उनके पिता महेश भट्ट ने ही लिखी थी। ‘डैडी’, रोल रिवर्सल की एक संवेदनशील राजकुमारी और उसके पिता की एक अनोखी परी कथा है कि कैसे अपने साहस ने उन्होंने बुरी आदतों से परे धकेलकर अपने लिए खुशियां बटोर लीं। बकौल महेश भट्ट, ‘मैं एक सफल फिल्म निर्माता था। एक बार जब मैं पार्टी से घर लौटा, तो बेटी शाहीन ने मेरा चेहरा देखकर अवपा मुंह फेर लिया। इस घटना ने पूरी तरह से मेरा जीवन बदल दिया। मैंने पीना छोड़ दिया और ‘डैडी’ की कहानी लिख डाली।’ महेश भट्ट ने बताया कि यह तीन दशक पुरानी बात है, लेकिन उसके बाद से उन्होंने अल्कोहल को कभी हाथ नहीं लगाया।

‘डैडी’ पहली ऐसी फिल्म है, जिसे एक नाटक के रूप में मंचन किया गया। खास बात यह भी कि नाटक अपनी मूल फिल्म के प्रति पूरी तरह से वफादार भी रही। दिनेश गौतम द्वारा निर्देशित इस नाटक को महेश भट्ट ने खुद प्रस्तुत किया, जबकि इमरान जाहिद ने लीड भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां