विद्यामंदिर क्लासेज ने मिलाए ETS से हाथ, पूरा होगा विदेश जाकर पढ़ने का छात्रों का सपना

Eros Times: नोएडा। इंजीनियरिंग और मेडिकल फील्ड की कोचिंग में प्रतिष्ठित नाम विद्यामंदिर क्लासेज (वीएमसी) ने एजुकेशनल टेस्टिंग सर्विस (ईटीएस) के साथ मिलकर एक नई पहल की है. जीआरई और टीओईएफएल जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थानों में ईटीएस का नाम दुनिया में शुमार किया जाता है.

इस पहल का मकसद उन भारतीयों छात्रों के सपनों का पूरा करना है  जो विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं. इस साझेदारी से बच्चों को जीआरई और टीओईएफएल जैसे एग्जाम पास करने की स्किल्स सिखाई जाएंगी.

भारतीय छात्रों में विदेश जाकर पढ़ाई करनी की रूचि काफी बढ़ रही है जिसे देखते हुए ही विद्यामंदिर क्लासेज ने जेईई और नीट की तैयारी से आगे बढ़ते हुए ये कदम उठाया है. ईटीएस के साथ मिलकर वीएमसी का उद्देश्य भारतीय छात्रों को जीआरई (ग्रेजुएट रिकॉर्ड एग्जामिनेशन) और टीओईएफएल (टेस्ट ऑफ इंग्लिश फॉरेन लैंग्वेज) जैसे एग्जाम के लिए तैयार करना है ताकि वो इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में एडमिशन पा सकें.

इस पार्टनरशिप के होने से विद्यामंदिर क्लासेज की विशेषज्ञता और ईटीएस के विश्वसनीय आकलन का छात्रों को लाभ मिलेगा. ईटीएस के साथ पार्टनरशिप के जरिए वीएमसी एक ऐसे सेंटर के रूप में सेवाएं देगा, जो जीआरई और टीओईएफएल में बैठने वाले छात्रों की सफलता सुनिश्चित कर सके.

*विद्यामंदिर क्लासेज के चीफ अकेडमिक ऑफिसर सौरभ कुमार ने इस पहल के बारे में बताया,‘’विदेशों में जाकर पढ़ने की इच्छा रखने वाले छात्रों के सपनों को पूरा करने से शुरू की जा रही ईटीएस के साथ ये पहल काफी उत्साहजनक है. हमारी ये पहल छात्रों को उनके हर तरह के ख्वाब पूरा करने में गाइड करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. जीआरई और टीओईएफएल ऐसे एग्जाम हैं जो विदेश जाकर पढ़ाई करने के लिए छात्रों के एंट्री पास के रूप में काम करते हैं, लिहाजा ईटीएस के साथ इस पार्टनरशिप के जरिए हम भारतीय छात्रों के सपनों को नई उड़ान देने के लिए उत्साहित हैं.”

देश के बड़े एग्जाम जैसे जेईई और नीट में अपना परचम बुलंद करने वाले वीएमसी ने ईटीएस के साथ हाथ मिलाया है जो अपनी एक्सपर्टीज के लिए ग्लोबल पहचान रखता है. जो छात्र वीएमसी के जीआरई और टीओईएफएल प्रोग्राम की कोचिंग लेंगे, उन्हें न सिर्फ एग्जाम का कंटेंट पढ़ाया जाएगा बल्कि टाइम मैनेजमेंट टेक्निक, इफेक्टिव स्ट्रैटेजी और प्रैक्टिस रिसोर्स से भी मजबूत किया जाएगा. इसके अलावा, वीएमसी अपने अनुभवी फैकल्टी की मदद छात्रों को गाइड करेगा और उनकी मदद करेगा ताकि वो जीआरई और टीओईएफएल एग्जाम देते वक्त कॉन्फिडेंट रहें. इसके अलावा छात्रों की प्रैक्टिस के लिए वीएमसी वर्कशॉप, सेमिनार और मॉक टेस्ट भी कराएगा. वीएमसी और ईटीएस की ये पार्टनरशिप टेस्ट तैयारी के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होने वाली है. इस पार्टनरशिप के जरिए वीएमसी उन छात्रों के सपनों का पूरा करने का काम करेगा, जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं और नए अवसर तलाशना चाहते हैं.

विद्यामंदिर क्लासेज ने मिलाए ईटीएस से हाथ, पूरा होगा विदेश जाकर पढ़ने का छात्रों का सपना

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला