नोएडा में वीएचपी निकालेगी जन जागरण यात्रा, हजारों लोग होंगे सम्मिलित

Eros Times: नोएडा। विश्व हिन्दू परिषद नोएडा महानगर की कार्यकारिणी द्वारा राम लला प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर निकाली जा रही जन-जागरण यात्रा के सन्दर्भ में जानकारी देने हेतु सरस्वती शिशु मंदिर में प्रेस वार्ता की।

महानगर मंत्री दिनेश महावर ने कहा कि हम भारत वासी बहुत सौभाग्यशाली है जो कि 500 वर्ष के बाद अयोध्या में श्री राम लला का मदिर बनते हुए हम देख पा रहे हैं. इसलिए हम सब इस ऐतिहासिक पल को इस यात्रा के माध्यम से जन जन तक ले जाना चाहते है जिससे नोएडा का हर व्यक्ति श्री राम की कृपा प्राप्त कर सके।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हमारी जन जागरण यात्रा 21.01.2024 रविवार को समय: प्रात: 11 बजे सेक्टर 33 स्थित नोएडा हाट के निकट मैदान मे एकत्रीकरण होगा।

उन्होंने यात्रा के पथ के बारे में  बताया कि यह यात्रा नोएडा हाट के निकट मैदान से निकाली जाएगी और निठारी- अट्टा – नया बांस- हरोला- बांसबल्ली मार्केट – मेट्रो हॉस्पिटल सेक्टर 12 – चौड़ा मोड़  – 12-22 तिराहा –  शिव मंदिर  सेक्टर 22 – रजत विहार- बिसनपुरा – ममूरा – कंचनजंगा  – गिझोड़ – होशियारपुर – मोरना – शिशु मंदिर C 41, सेक्टर 12 पर समाप्त होगी।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर कार्यवाह व अक्षत वितरण के कार्यक्रम संयोजक सत्येंद्र ने बताया कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से दो बाते पूरी हो रही है पहली हमारे बुजुर्गों की प्रतिज्ञा की मंदिर बनाएंगे, दूसरी प्रतीक्षा जो पिछले 500 वर्षों से की जा रही थी राम मंदिर बनने की। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में भगवान राम का संदेश जन जन में पहुंचाना है. नोएडा महानगर में 1065 टोली अक्षत वितरण के लिए बनाई गईं जिसमें 3500 पुरुष और 600 मातृशक्ति ने भाग लिया और 340000 परिवारों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक अक्षत वितरण किया है।

 22 जनवरी को श्री राम लला जी की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन नोएडा शहर में 475 मंदिरों में बड़े बड़े धार्मिक आयोजन जैसे अखंड रामायण पाठ,  सुंदर कांड पाठ, श्री राम भजन कीर्तन,  हनुमान चालीसा पाठ व भंडारे होने हैं।

प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अनिल चौहान , विश्व हिन्दू परिषद के महानगर उपाध्यक्ष सत्यवीर सिंह  महानगर कोषाध्यक्ष अनिल, महानगर धर्म प्रसार प्रमुख राजीव शर्मा ने भाग लिया.

अंत में विश्व हिन्दू परिषद की महानगर अध्यक्षा छाया सिंह ने सभी नोएडा निवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी मंदिरों में भव्य कार्यक्रम करने की अपील की और सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद किया।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 4 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’